वो अच्छी नहीं दूसरी लड़की से शादी करेंगे कहना पड़ा महंगा, छोटे भाई ने ही किया बड़े का कपड़े से गला दबाकर कत्ल, आरोपी सलाखों के पीछे

Saying that she is not a good girl and that he will marry another girl proved costly, the younger brother killed the elder brother by strangulating him with a cloth, the accused is behind bars

वो अच्छी नहीं दूसरी लड़की से शादी करेंगे कहना पड़ा महंगा, छोटे भाई ने ही किया बड़े का कपड़े से गला दबाकर कत्ल, आरोपी सलाखों के पीछे

धमतरी/मगरलोड : मामली विवाद के चलते सगे भाई ने ही अपने भाई की हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला धमतरी जिले का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी यशपाल विश्वकर्मा पिता स्व पदुमलाल विश्वकर्मा उम्र 45 साल साकिन खिसोरा चौकी बड़ी करेली थाना मगरलोड जिला धमतरी में 28 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकेबेटे सनत विश्वकर्मा का 27 दिसंबर 2024 की रात 9 बजे से 28 दिसंबर 2024 की सुबह 7 बजे के बीच ग्राम खिसोरा बजरंग पाठ मैदान बबुल पेड़ के नीचे किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की नियत से गला दबाकर चोट पहुंचाकर कत्ल कर दिया है.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर फौरन चौकी करेली बड़ी में अप. क्र. 49/2024 धारा 103 बीएनएस कायम कर मामला जांच में लिया गया. चौकी करेली बड़ी द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी.
इसी दौरान आज 6 जनवरी 2025 को मुखबिर से खबर मिली कि इस मामले में शामिल आरोपी दीपा साहु मठ मैदान के पास घुम रहा है. इस खबर की तस्दीक और जरुरी कार्यवाही के लिए हमराह स्टॉफ के मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 27 दिसंबर 2024 को घर मे शादी की बात को लेकर वाद-विवाद कर घर से निकल गया था. जिसको मनाने के लिए गया था कि चलो भाई वो लड़की अच्छी नही है. उस लड़की से शादी नही करेंगे. और अच्छी लड़की देखेंगे.. बोलने पर मृतक अपने भाई को तुम उसको अच्छी नही है बोलते हो कहकर मृतक गुस्से में आरोपी का गला दबा दिया था.
मृतक काफी शराब के नशे में था. जिस पर से आरोपी अपने हाथ मे पहने चुड़ा से मृतक के चेहरे पर 2-3 बार वार किया. जिससे मृतक जमीन पर गिर गया. फिर आरोपी द्वारा मृतक के बैग में रखे मटमैला रंग का शर्ट को निकालकर मृतक के गले में कसकर दोनो तरफ से खिच दिया. जिससे मृतक की मौत हो गई. जिसके बाद आरोपी मृतक को छोड़कर घर वापस आ गया.
आरोपी मृतक सनद विश्वकर्मा का कत्ल करना कबूल करने पर गवाहों के सामने बयान लिया गया। अपने बयान के आधार पर आरोपी द्वारा वारदात में इस्तेमाल 1 नग लोहे का चुड़ा को घटना स्थान मंडी रोड जाने वाली रोड बगरन पाठ मैदान के पास छीन्द झाड़ के पास से निकालकर देने पर गवाहों के सामने जप्त किया गया.
आरोपी का अपराध कृत्य अपराध धारा मे शामिल पाए जाने से आरोपी अनुराग विश्वकर्मा पिता यशपाल विश्वकर्मा उम्र 19 साल साकिन खिसोरा चौकी करेली बड़ी थाना मगरलोड जिला धमतरी को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
इस मामले की पूरी कार्यवाही मे पुलिस थाना मगरलोड, सायबर सेल धमतरी व चौकी करेलीबडी के सभी स्टॉफ का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI