ऑपरेशन साइबर शील्ड को मिली बड़ी कामयाबी, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख की ठगी करने वाले गोपाल अग्रवाल और प्रतीक जैन गिरफ्तार
Operation Cyber Shield got a big success, Gopal Agarwal and Pratik Jain who cheated 50 lakhs in the name of share trading were arrested
रायपुर : रायपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा के निर्देश पर ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रेंज साइबर थाना, रायपुर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित उमाकांत वर्मा द्वारा थाना गुढियारी में दर्ज कराई कि उन्हें शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 50 लाख रुपये की ठगी की गई थी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 17/25 धारा 318(4), 111, 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर रेंज साइबर थाना को जांच सौंपी गई.
तकनीकी सबूतों के आधार पर की गई जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी गोपाल अग्रवाल ने पता बदलकर फर्जी कंपनियों के नाम से बैंक खाते खुलवाए थे. जिनमें उसके साथी प्रतीक जैन की मदद से ठगी की रकम जमा कराई गई.
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इन बैंक खातों से जुड़ी ठगी की शिकायतें देश के अलग-अलग राज्यों के 16 से ज्यादा थानों और साइबर सेल में दर्ज हैं. दोनों आरोपियों को 4 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.
रायपुर रेंज पुलिस की इस कार्यवाही को साइबर क्राइम के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. पुलिस विभाग ने आम नागरिकों से अपील किया है कि वे अनजान निवेश सलाहों या ऑनलाइन स्कीमों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी फौरन स्थानीय थाना या साइबर सेल को दें.
आरोपी
1. गोपाल अग्रवाल पिता जगदीश अग्रवाल उम्र 20 साल, स्थाई पता युगल नंद गली, खरसिया, रायगढ़, वर्तमान पता – भावना नगर, शंकर नगर, रायपुर
2. प्रतीक जैन पिता राकेश जैन उम्र 22 साल, पता मितान विहार, दलदल सिवनी, मोवा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



