महिला ने 19 लोगों को लगाया चुना, 6 लाख रुपए ठगे, सबको बैंक लोन दिलाने का दिया झांसा, पुलिस ने प्रियंका राय को किया गिरफ्तार
A woman duped 19 people, defrauded them of Rs 6 lakh, deceived everyone by promising to get them a bank loan, police arrested Priyanka Rai
बिलासपुर/तोरवा : छत्तीसगढ़: बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली एक महिला को तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. आरोपिया ने कुल 19 लोगों से 5,97,450 रुपये की धोखाधड़ी की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक देवरीखुर्द तोरवा निवासी मीरा मानिकपुरी उम्र 28 साल द्वारा तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई कि प्रियंका राय पिता संजय राय उम्र 30 साल' निवासी देवरीखुर्द, तोरवा ने उसे व अन्य 18 लोगों को बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठ ली. कुल ठगी की राशि 5,97,450 रुपये बताई गई है.
शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया.
इस मामले की जानकारी बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई. जिन्होंने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) अक्षय प्रमोद सबद्रा के मार्गदर्शन में और थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की गई.
पुलिस ने आरोपिया प्रियंका राय को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या आरोपिया ने और भी लोगों के साथ ऐसी धोखाधड़ी की है. पुलिस ने आम जनता से अपील किया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा लोन दिलाने के नाम पर पैसे मांगे जाने पर सतर्क रहें और पहले पूरी जानकारी जांच लें. किसी भी तरह की धोखाधड़ी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



