फिंगेश्वर में 2 दिन दुकानें बंद-बाजार वीरान, महाबंद व्यापारियों ने भी किया समर्थन, शहरवासियों ने निकाली बाइक रैली, ज्ञापन सौंपकर जताई नाराजगी
Shops closed for 2 days in Fingeshwar, market deserted, traders also supported the strike, city residents took out a bike rally, expressed displeasure by submitting a memorandum
गरियाबंद/फिंगेश्वर : फिंगेश्वर में 2 दिन का महाबंद गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में कृषि महाविद्यालय भवन निर्माण की मांग को लेकर शहरवासियों ने बाइक रैली निकाली और 2 दिन का महाबंद घोषित किया.
फिंगेश्वर का हाल इन दिनों कुछ यूं है कि जैसे शादी तय हो गई हो. लेकिन बारात आने का नाम ही नहीं ले रही हो. पिछले 8 साल से कृषि महाविद्यालय तो है. लेकिन उसका खुद का भवन नहीं है. छात्र अब भी आईटीआई छात्रावास में एडजस्टमेंट कर पढ़ रहे हैं. इसी किराए के कमरे वाले हालात से तंग आकर आखिरकार शहरवासियों ने बाइक रैली निकाल दी. जोरदार नारे लगाए और महाबंद का ऐलान कर दिया.
आज 21 और 22 अगस्त को फिंगेश्वर महाबंद रहेगा. यानी दुकानें बंद रहेंगी. बाजार वीरान रहेगा और चर्चा सिर्फ एक ही कब मिलेगा कृषि महाविद्यालय का भवन? नगर विकास समिति ने साफ कह दिया है कि अगर शासन-प्रशासन ने जल्द ही भूमि आबंटन नहीं किया तो अगला पड़ाव उग्र आंदोलन होगा.
लोगों का कहना है कि भूमि प्रशासन को दिखाई भी जा चुकी है. लेकिन अभी तक फाइल वहीँ की वहीँ टेबल पर अटकी हुई है. मजाक में कुछ लोग कह रहे हैं. कृषि महाविद्यालय का भवन बन जाए. तो फिंगेश्वर में इसे ऐतिहासिक चमत्कार माना जाएगा.
शहर में बाइक रैली निकाली गई. जिसमें युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने हिस्सा लिया. व्यापारियों ने महाबंद का समर्थन किया. तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर जनता ने अपनी नाराज़गी दर्ज कराई.
राजेन्द्र सूर्यवंसी अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर ने कहा कि धैर्य जवाब दे रहा है, भवन चाहिए तो चाहिए.
भागवत हरित, अध्यक्ष नगर विकास समिति ने कहा कि 8 साल में अगर भवन नहीं बना तो अगला आंदोलन और उग्र होगा.
रामु राम साहू, वरिष्ठ नागरिक ने कहा कि हम बूढ़े हो गए. लेकिन महाविद्यालय का भवन अभी जवान नहीं हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



