अवैध संबंध के शक में पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट खुद थाने पहुंचकर बोला- मैंने बेवफा को मार डाला, तीन बच्चे बेसहारा, बच गया प्रेमी

Suspecting an illicit relationship, the man killed his wife by hitting her on the neck with an axe. He went to the police station and said, "I killed the unfaithful woman. Three children are helpless, but the lover survived."

अवैध संबंध के शक में पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट खुद थाने पहुंचकर बोला- मैंने बेवफा को मार डाला, तीन बच्चे बेसहारा, बच गया प्रेमी

कोरबा : अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर में ताला लगाकर सीधे थाना पहुंचा और पुलिस से कहा कि उसने अति का अंत कर दिया. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा में पाली थाना क्षेत्र के बरहामुड़ा धरसापारा गांव में गुरुवार सुबह पति रामाशंकर यादव ने अपनी पत्नी पूर्णिमा यादव उम्र 32 साल की टांगी से हमला कर हत्या कर दी.
हत्या के बाद आरोपी रामाशंकर खुद पाली थाने पहुंचा. उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है. आरोपी बोला गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पूर्णिमा मजदूरी करके घर लौटी थी. घर पहुंचते ही पति रामाशंकर से उसका विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि रामाशंकर ने घर में रखी टांगी उठा ली. उसने पूर्णिमा के सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किया. गंभीर चोट लगने से पूर्णिमा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जिस व्यक्ति पर उसे शक था. उसे मारने भी गया था. लेकिन वह नहीं मिला. यह सुनते ही पुलिस आरोपित को लेकर मौके पर पहुंची. जहां घर के भीतर पत्नी का रक्तरंजित शव पड़ा मिला.
पुलिस टीम खबर मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आरोपी पति रामाशंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में उसने चरित्र संदेह में हत्या करने की बात कबूली है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी जब्त कर ली है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. बच्चों को फिलहाल रिश्तेदारों के सुपुर्द किया गया है.
आरोपी रामाशंकर रोजी मजदूरी करता था. मृतका पूर्णिमा और आरोपी रामाशंकर के तीन बच्चे हैं.  पूर्णिमा यादव दुकान समेत अन्य स्थान पर झाड़ूपोछा का काम करती थी. विवाद की वजह से पूर्णिमा तीन महीने से ग्राम मुनगाडीह स्थित अपने मायके में रहती थी. गुरूवार को वह अपनी स्कूटी में बरहामुडां घर पहुंची थी.
इस दौरान दोनों के मध्य विवाद हुआ, तब नाराज रमाशंकर ने एक बच्चे को साइकिल का पंचर बनाने के नाम भेज दिया और दोनों बच्चों को बाहर खेलने भेजा. इसके बाद उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पूर्णिमा के गले में दो वार कर मौत के घाट उतार दिया.
बाद में घर में ताला लगा कर निकला और अपने पुत्र को चाबी सौंप कर कहा कि जंगल से आ रहा हूं. जंगल न जाकर वह सीधे पाली थाना पहुंचा और उसने पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी. पुलिस को पहले बात मजाक में लगी, पर जब उसने कहा कि अवैध संबंध की वजह से हत्या की और उस व्यक्ति को भी मारने गया था. जिसके साथ पत्नी का संबंध था. हमारे पाली प्रतिनिधि ने बताया कि रमाशंकर को लेकर पुलिस गांव पहुंची, तब गांव वाले भी हड़बड़ा गए, क्योंकि उन्हें घटना की जानकारी नही थी. बाद में बच्चे को बुलाकर घर का ताला खोला गया. जहां पूर्णिमा की रक्त रंजित लाश मिली।
मां की हत्या और पिता के जेल जाने से तीनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं. पूर्णिमा ही मजदूरी कर बच्चों का पेट पालती थी. दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. रामाशंकर पत्नी के चरित्र पर शक करता था और शराब का आदी था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t