घर में जबरन घुसा दरिंदा, राजधानी की अकेली रह रही कॉलेज छात्रा के साथ करने लगा ये घटिया हरकत, आरोपी गिरफ्तार

The beast forcefully entered the house, started doing this dirty act with a college student living alone in the capital, the accused has been arrested

घर में जबरन घुसा दरिंदा, राजधानी की अकेली रह रही कॉलेज छात्रा के साथ करने लगा ये घटिया हरकत, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : अगर आप भी अपनी बेटी को राजधानी रायपुर में पढ़ाने के लिए भेजते हैं और आपकी बेटी किराये के घर या हॉस्टल में अकेली रहती है. तो आपको थोड़ा अलर्ट होने की जरुरत है. क्योंकि अब राजधानी रायपुर भी अकेली घर में रह रही बेटियों के लिए सुरक्षित नहीं है.
पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में एक डरावना मामला सामने आया है. यहां एक कॉलेज छात्रा के घर युवक गलत इरादे के साथ उसके घर में घुसा और छात्रा के हाथ-पैर को स्पर्श करने लगा. इस बीच डरी सहमी पीड़िता ने जब अपनी जान और इज्जत बचाने के लिए जोर से आवाज लगाई तो आरोपी वहां से भाग गया.
पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और यहां सोना-चांदी के दुकान में कारीगरी करता है. पुलिस ने आरोपी युवक सुब्रतो दोलाई उम्र 24 साल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 331(3)-BNS, 75(1)(i)-BNS के तहत एफआईआर भी दर्ज कर लिया है. पुलिस अब आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकार्ड भी खंगालने में जुट गई है.
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही आरोपी, पीड़िता के घर के पास रहने आया था. आरोपी ये जानता था कि पीड़िता कॉलेज छात्रा है और घर में अकेले रहती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB