झोपड़ी के पास मिली खून से सनी ग्रामीण की लाश, फैली सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

The body of a villager found soaked in blood near the hut, sensation spread, suspicion of murder with a sharp weapon, police engaged in search of the accused

झोपड़ी के पास मिली खून से सनी ग्रामीण की लाश, फैली सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रायगढ़ : घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कठरापाली में उस समय सनसनी फैल गई जब खेत के पास बनी एक झोपड़ी के पास खून से सना शव बरामद हुआ. ग्रामीणों ने घटना की खबर पुलिस को दी. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है. मौके पर दहशत का माहौल पसर गया. उक्त मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कटरापाली मे खेत के पास बनी झोपडी के पास खून से सनी हुई नत्थू राम चौहान पिता टत्थू राम उम्र 55 साल निवासी कठरापाली की लाश मिली. घटना की खबर के बाद धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच मे जुट गए.
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया. प्रथम दृष्टया यह वारदात देर रात की मालूम हो रही है और हत्या की आशंका प्रबल मानी जा रही है.
ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि नत्थू राम की किसी से रंजिश हो सकती है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग काफी डरे हुए हैं.
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जांच पूरी होने के बाद ही मौत के असल वजह का खुलासा हो सकेगा. लेकिन हालात साफ तौर पर एक सुनियोजित वारदात की ओर इशारा कर रहे हैं.
बहरहाल कठरापाली का सन्नाटा अब कई सवाल खड़े कर रहा है कि आखिर किस दुश्मनी ने 55 साल के नत्थू राम की जिंदगी छीन ली?”
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t