घर से होली खेलने निकले युवक का खेत में मिला शव लाश, हत्या की आशंका, इधर नदी में एक व्यक्ति की लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

The body of a young man who had gone out to play Holi was found in a field, suspicion of murder, while sensation spread after a man's body was found in a river, police engaged in investigation

घर से होली खेलने निकले युवक का खेत में मिला शव लाश, हत्या की आशंका, इधर नदी में एक व्यक्ति की लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

घर से होली खेलने निकले युवक का खेत में मिला शव लाश, हत्या की आशंका

बिलासपुर/मस्तूरी : थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह खेत में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री में रहने वाले राहुल कुर्रे पिता हरप्रसाद कुर्रे, उम्र करीब 25 साल की लाश सेमहर पारा गांव से 300 मीटर अंदर खेत में औंधे मुंह पड़ी हुई मिली हैं. जिसकी खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. वही मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए इसकी खबर मस्तूरी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम को खबर देकार आगे की जांच में जुट गई है.
मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक के माता-पिता बाहर कमाने खाने गए हुए है. गांव में अपने दादा-दादी के पास रहता था. जो दोपहर होली खेलने घर से निकला हुआ था जिसका शाम रात तक कोई पता नहीं चला. जिसकी शनिवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में लाश देखी। वही परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की है. जिसपर पुलिस जांच में जुट गई है. वही पुलिसिया जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी कि युवक की मौत किस वजह से हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

नदी में एक व्यक्ति की लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

लोरमी : नगर के मनियारी नदी बाजारपारा के रपटा घाट में एक अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गयी. मृतक की पहचान वार्ड 5 निवासी अनुज साहू उम्र 70 साल पिता स्व श्रवण साहू के रुप में हुई. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में में लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह  तड़के 6 बजे नगर के मनियारी नदी  रपटा घाट में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश नदी में तैर रही थी. आसपास के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. घाट में एक अंडरवियर और गुड़ाखु की डिबिया रखा था. मृतक की पहचान वार्ड 5 निवासी अनुज साहू उम्र 70 साल पिता स्व श्रवण साहू के रुप में हुई. होली के दूसरे दिन बुजुर्ग की शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मोहल्ले गमगीन माहौल में मृतक के घर मे मातम छा गया.
बताया जा रहा कि मृतक रोजाना मनियारी नदी में सुबह नहाने आता था. जो शनिवार को सुबह भी रोजाना घर से नहाने मनियारी नदी के रपटा घाट में आया था. मृतक की अंदर वियर और गुड़ाखु सहित चबूतरे में कपड़ा रखा था. मृतक की लाश पानी मे तैर रही थी. परिजनों पानी से निकालकर बाहर रखा. पुलिस  घटना स्थल पहुँचकर पंचनामा कर लाश को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मरवाही : मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा गांव के जंगल मे पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों ने युवक का शव जंगल मे फांसी पर लटकता देखा और जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी , ग्रामीणों की सूचना के बाद मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरा वही युवक की पहचान मरवाही थाना क्षेत्र के उसाढ़ गांव के रहने वाले सेवन लाल अमलेश के रूप में हुई है जोकि मजदूरी करता था. उसकी पत्नी विगत एक हफ्ते से मायके गई हुई थी और वह घर में अकेला रहता था. बताया जा रहा मृतक युवक सोमवार से घर से गायब था, जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस में दी थी और आज सुबह युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई.
मरवाही पुलिस पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया और अब मरवाही थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है, गर्मी का मौसम होने के कारण लाश गल गई थी और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI