आंगन में मिली खून से लथपथ बुजुर्ग की लाश, टांगी से वार कर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, स्पॉट पर पहुंची FSL टीम
The body of an elderly man, covered in blood, was found in the courtyard. He was stabbed to death with a sickle, causing panic in the area. Police are investigating and an FSL team has arrived at the scene.
सूरजपुर : सूरजपुर जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक अधेड़ की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई है. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला जयनगर थाना क्षेत्र के जमदेई गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामजतन पनिका के रुप में हुई है. यह घटना बीती रात की बताई जा रही है. सुबह जब परिजन जागे तो उन्होंने घर के आंगन में रामजतन पनिका का खून से लथपथ शव देखा। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया.
वहीं वारदात की खबर पुलिस को दी गई. जिसके बाद जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस अज्ञात हत्यारे की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



