साइंस कॉलेज मैदान में अज्ञात युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका, घटना को लेकर इलाके दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

The body of an unknown youth was found in the Science College ground, suspicion of murder, panic prevails in the area due to the incident, police engaged in investigation

साइंस कॉलेज मैदान में अज्ञात युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका, घटना को लेकर इलाके दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान से गुरुवार को अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के निशान पाए हैं. जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह स्थानीय लोगों ने मैदान में शव देखकर पुलिस को खबर किया. मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है. हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. 
घटना की खबर पर सरस्वती नगर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. और पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है. । फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या कैसे और क्यों हुई. प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं,.जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. 
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरु कर दी है. फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रहे हैं. सरस्वती नगर के आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी. स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t