पुलिस के अत्याचार की शिकार आम जनता, पूछताछ के बहाने थाना बुलाकर बेरहमी से पिटाई कर पैर ही तोड़ डाला!, आदिवासी समाज लामबंद

The common people are victims of police atrocities, they were called to the police station on the pretext of interrogation and were brutally beaten up and their legs were broken! Tribal society mobilized

पुलिस के अत्याचार की शिकार आम जनता, पूछताछ के बहाने थाना बुलाकर बेरहमी से पिटाई कर पैर ही तोड़ डाला!, आदिवासी समाज लामबंद

गरियाबंद/देवभोग : देवभोग पुलिस पर आदिवासी अधेड़ के ऊपर मारपीट कर पैर तोड़ने का गंभीर आरोप लगा है. इस पूरे मामले पर अब आदिवासी समाज लामबंद हो गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक दअरसल देवभोग थाना क्षेत्र के चलनापदर निवासी लालधर पोर्टी को गांव के ही युवती के गुमशुदगी के मामले पर देवभोग पुलिस ने पूछताछ के लिए थाना बुलाया था. थाना में अधेड़ लालधर की इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि पैर टूट गया. पैर टूटने से अब घर का कमाने वाला आदिवासी अधेड़ अब एक पैर से अब अपंग हो गया है.
आरोप है कि पुलिस ने इस दौरान उसे बेरहमी से पीटा गया. पुलिस की बर्बरता से पीड़ित के एक पैर की हड्डी टूट गई. जिससे अब तक वह लंगड़ा लंगड़ा कर चल रहा है. डर के कारण पीड़ित ने किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन जब मामला आदिवासी समाज के पदाधिकारियों तक पहुंचा। तो वे उग्र हो गए हैं.
इस पूरे घटना की जानकारी लगते ही आदिवासी समाज सक्रिय हो गया. आदिवासी नेता व जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और आदिवासी नेत्री लोकेश्वरी नेताम ने पीड़ित लालधर पोर्टी के घर पोड़पारा पहुंचकर परिजनों से पूरे मामले की जानकारी लेकर देवभोग थाना पहुंचे और थाना प्रभारी गौतम गावड़े से पूरे मामले पर जोरदार बहस भी हुई. वही पुलिस के संतोषप्रद जवाब नहीं आने से नाराज होकर अब पीड़ित को इंसाफ दिलाने की बात कह रहे हैं. साथ ही आने वाले समय में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे हैं.
वही संबंधित डॉक्टर जिसने पैर टूटने के बाद भी नॉर्मल बताने वाले डॉक्टर पर भी कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं तो वही इस पूरे मामले पर अब देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने यह बताया कि संबंधित व्यक्ति लालघर को सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया था किसी तरह की कोई मारपीट नहीं की गई थी. बहरहाल देखना होगा कि अब इस पूरे मामले पर आदिवासी समाज इंसाफ दिलाने के लिए आगे क्या रणनीति बनाती है. जिला मुख्यालय पहुंच कर लालधर पोर्टी, पीड़ित आदिवासी अधेड़ संजय नेताम, आदिवासी नेता व जिला सदस्य लोकेश्वरी नेताम, आदिवासी नेत्री व जिला सदस्य ने इंसाफ की मांग की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI