छोटा पैकेट-बड़ा धमाका करूंगा बोलकर बुजुर्ग ने पिया जहर, थाने के सामने बहू-बेटे से तंग आकर आत्महत्या की कोशिश, बहू बोली- परिवार नशे से परेशान

The elderly man drank poison, saying, "I will make a big bang with a small packet." Fed up with his daughter-in-law and son, he attempted suicide in front of the police station. The daughter-in-law said, "The family is troubled by the addiction."

छोटा पैकेट-बड़ा धमाका करूंगा बोलकर बुजुर्ग ने पिया जहर, थाने के सामने बहू-बेटे से तंग आकर आत्महत्या की कोशिश, बहू बोली- परिवार नशे से परेशान

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला थाना के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक बुजुर्ग ने जहर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे फौरन डॉ भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका नाजुक हालत में इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित महिला थाने के सामने बुजुर्ग ने जहर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपने घर में परिवार से झगड़ा करने के बाद यह कहकर आया था कि आज वह छोटा पैकेट बड़ा धमाका करेगा. फिलहाल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका नाजुक हालत में इलाज जारी है.
बताया जा रहा है कि चंगोराभाठा में रहने वाले राजेश श्रिवास का आज शुक्रवार सुबह घर में पत्नी और बेटा-बहू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद उसने खुदकुशी की धमकी देते हुए कहा था कि आज वो छोटा पैकेट बड़ा धमाका करेगा.
इसके बाद वह कीटनाशक लेकर महिला थाने के सामने पहुंच गया और देखते ही देखते उसने कीटनाशक पी लिया. कीटनाशक पीने के बाद वह बेशुध होकर वहां गिर पड़ा. जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका नाजुक हालत में इलाज जारी है.
बता दें कि एक महीने पहले एक महिला ने भी रायपुर महिला थाने के सामने खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी. दरअसल 10 सितम्बर की दोपहर को मृतिका महिला काउंसलिंग के लिए महिला थाने पहुंची थी. इसी बीच दोपहर साढ़े 12 बजे वर्षा गोस्वामी ने खुद को आग लगा ली. आग लगते ही महिला चीखते-चिल्लाते दौड़कर थाने के अंदर घुस गई. महिला को जिंदा जलता देख पुलिसकर्मियों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.
थाने के पुलिसकर्मियों ने महिला पर लगी आग को बुझाये और नाजुक हालत में उसे डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही वर्षा से शिवम मारपीट करता था. बात-बात पर वर्षा से विवाद कर उसे प्रताड़ित करता था. मारपीट की घटना के बाद पति की शिकायत लेकर वर्षा गोस्वामी महिला थाने पहुंची थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t