संदिग्ध हालत में मिली अज्ञात युवक की अर्धनग्न लाश, फैली सनसनी, शरीर पर चोट के निशान नहीं, मर्डर या हार्ट अटैक? जांच में जुटी पुलिस

The half-naked body of an unidentified youth was found in suspicious circumstances, causing a sensation. No signs of injury. Murder or heart attack? Police are investigating.

संदिग्ध हालत में मिली अज्ञात युवक की अर्धनग्न लाश, फैली सनसनी, शरीर पर चोट के निशान नहीं, मर्डर या हार्ट अटैक? जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग-भिलाई : दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया.
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या या किसी अन्य आपराधिक घटना से इंकार किया है. पुलिस का कहना है कि युवक की मौत सामान्य हार्ट अटैक से हुई होने की आशंका है. हालांकि स्थिति पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी तरह साफ हो सकेगी.
मिली जानकारी के मुताबिक जियो पेट्रोल पंप के पीछे युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला. मौके पर उसकी उम्र करीब 27 से 30 साल के बीच आंकी गई. युवक की शर्ट खुली हुई थी और बेल्ट भी खुली मिली. शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए. जिससे पुलिस को हादसे या मारपीट की आशंका नहीं है.
कुम्हारी थाना प्रभारी ने बताया कि किसी संदिग्ध तथ्य का पता नहीं चला है. शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है. और आसपास के इलाकों में युवक की पहचान को लेकर पूछताछ की जा रही है. युवक यहां तक कैसे पहुंचा और कहां से आया था. इस पर भी जांच की जा रही है.
CSP छावनी प्रशांत पैकरा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला हार्टअटैक से मौत का मालुम हो रहा है. उन्होंने कहा कि शायद युवक वॉशरुम के लिए गया होगा. वहां अटैक आने पर उसने जूते उतारे और गर्मी के कारण शर्ट के बटन खोले होंगे. वहीं लेटने के बाद उसकी मौत हो गई और शव उसी हालत में बरामद हुआ. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल किसी आपराधिक घटना के संकेत नहीं मिले हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB