महिला अफसर के पति के 2 लव-अफेयर के चक्कर में फूटा सिर, युवतियों ने पत्नी के सामने बॉयफ्रेंड को पीटा, दोनों युवती गिरफ्तार

The head of a woman officer was broken due to the love affairs of her husband, the girls beat up her boyfriend in front of his wife, both the girls were arrested

महिला अफसर के पति के 2 लव-अफेयर के चक्कर में फूटा सिर, युवतियों ने पत्नी के सामने बॉयफ्रेंड को पीटा, दोनों युवती गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर में अफेयर के चक्कर में एक पति का सिर फूट गया है. पति की अफसर पत्नी के सामने 2 लड़कियों ने जमकर पिटाई कर दी. इस मामले में विधानसभा पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से FIR दर्ज की है. 
मिली जानकारी के मुताबिक सोनी कुमारी ने शिकायत किया कि वह गैलेक्सी आइलैंड कॉलोनी में रहती है. वह महालेखाकार कार्यालय में सहायक लेखाकार के पद पर है. 29 जून को रात 1:30 बजे दो लड़की रेशमा किरण और पिंकी सिंह राजपूत नशे की हालत में उनके घर पर घुसे. फिर उनके पति राजेश को खोजने लगे. फिर वापस चले गए.
सुबह 5:30 बजे उनके पति राजेश कुमार सिंह घर आए. उनके सिर से खून निकल रहा था. उनके पीछे दोनों लड़कियां भी घर आ गई. उन्होंने सोनी के सामने फिर एक बार राजेश की पिटाई कर दी.
विधानसभा पुलिस से सोनी कुमारी ने लड़कियों के खिलाफ दो अलग-अलग समय में मारपीट की शिकायत की है. इसके बाद लड़कियों पर एक के बाद एक 2 FIR दर्ज किया गया है. दोनों लड़कियों ने सोनी के घर में भी जमकर तोड़फोड़ की है. जिससे करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है.
इस मामले में रेशमा ने भी विधानसभा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह राजेश को 3 साल से जानती हैं. वह दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं. रेशमा ने बताया कि वह जानती थी कि राजेश शादीशुदा है. लेकिन तभी पता चला कि एक पिंकी सिंह नाम की अन्य महिला के साथ भी उसका संबंध है.
FIR के मुताबिक 29 जून को पिंकी और रेशमा एक ही घर पर थे. तभी सुबह साढ़े 5 बजे राजेश घर आया. फिर उसने गाली गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट शुरु कर दी. इन लड़कियों की शिकायत पर भी विधानसभा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB