मरीज के परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत, अंबेडकर अस्पताल में भर्ती मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर खून जांच के लिए पैथोलॉजी लैब ले जाएगा वार्ड बॉय

The patient's family will get a big relief, the ward boy will take the blood samples of the patients admitted in Ambedkar Hospital to the pathology lab for blood testing

मरीज के परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत, अंबेडकर अस्पताल में भर्ती मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर खून जांच के लिए पैथोलॉजी लैब ले जाएगा वार्ड बॉय

रायपुर : अस्पताल में भर्ती अंतः रोगी मरीजों के लिए प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है. डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीज के परिजनों को खून की जांच कराने के लिए सैंपल लेकर पैथोलॉजी लैब नहीं जाना पड़ेगा.
अब वार्ड में भर्ती सभी मरीजों के पैथोलॉजिकल जांच के लिए उनका ब्लड सैंपल वार्ड में इकठ्ठा कर वार्ड बॉय पैथोलैब तक पहुंचाएगा और जांच के बाद ब्लड रिपोर्ट इकठ्ठा कर उसे संबंधित वार्ड में ऑन ड्यूटी नर्स को दिया जाएगा.
अम्बेडकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि शुरुआती तौर पर मेडिसिन मेल वार्ड क्र. 8 एवं 9 तथा मेडिसिन फीमेल वार्ड क्रं. 10 और 11 में भर्ती मरीजों के लिए यह व्यवस्था शुरु की गई है. धीरे-धीरे सभी वार्डों में सैंपल कलेक्शन सिस्टम की यह व्यवस्था लागू हो जाने के बाद मरीजों को सबसे बड़ी राहत मिलेगी. और उनके अटेंडर को भी जांच के लिए ब्लड सैंपल को लेकर पैथोलॉजी लैब तक नहीं जाना पड़ेगा. रिपोर्ट भी उनको समय पर मिल जाएगी.
मालुम हो कि 1340 बेड के अम्बेडकर अस्पताल में रोजाना 950 से भी ज्यादा मरीज भर्ती रहते हैं. वहीं रोजाना करीब 260 नये मरीज अतः रोगी विभाग (आईपीडी) में भर्ती होते हैं. यहां कई विभागों के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में आने वाले मरीजों की तादाद रोजाना करीब दो से ढाई हजार रहती है. ओपीडी के अलावा इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए हफ्ते के सातों दिन चौबीस घंटे खून जांच और रेडियोलॉजी जांच की व्यवस्था रहती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI