लूटेरा खुद बन गया शिकार, मोबाइल लूटेरे की चाकू मारकर हत्या, दोस्तों के साथ लूट के दौरान स्कूटी सवार युवकों ने किया पलटवार, गले में धंसा चाकू

The robber himself became the victim, the mobile robber was stabbed to death, during the robbery with his friends, the scooty riding youths retaliated, the knife got stuck in his throat

लूटेरा खुद बन गया शिकार, मोबाइल लूटेरे की चाकू मारकर हत्या, दोस्तों के साथ लूट के दौरान स्कूटी सवार युवकों ने किया पलटवार, गले में धंसा चाकू

रायपुर : रायपुर में एक मोबाइल लुटेरे की चाकू मारकर हत्या हो गई. चाकू लुटेरा खुद लेकर आया था. जिसे दो स्कूटी सवार लड़कों पर अढ़ाकर उन्हें लूट रहा था. इस दौरान लड़कों ने पलटवार कर दिया. चाकू लुटेरे के गले में ही मार दिया. जिससे उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ लूट का मामला तो वहीं दूसरे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है. यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना सड्डू इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक लूटेरा रोहित धीवर ने पुलिस को बताया कि वह ओगेंद्र साहू और सानू धीवर के साथ लूट के इरादे से सड्डू वाली में रोड पर खड़ा था. रात 10 बजे एक इलेक्ट्रिक गाड़ी दो युवक आए. गाड़ी सवार युवक प्रीतम साहू और ओम प्रकाश यादव थे. इस दौरान लुटेरों ने अपनी गाड़ी को सामने लाकर टिका दिया. फिर ओंगेंद्र ने अपनी जेब से चाकू निकाल लिया.
ओंगेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रीतम और ओमप्रकाश का मोबाइल लूट लिया. फिर उन्हें गाड़ी की चाबी से मारने लगा. तभी दोनों लड़कों ने ओंगेंद्र से चाकू छीन लिया. फिर उन्होंने चाकू से ओंगेंद्र के गले में वार किया. चाकू उसके गले में धंस गया. वह घायल होकर जमीन पर गिर गया. दोनों लड़के भागकर पुलिस थाने पहुंचे. ओंगेंद्र को उसके दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने ओंगेंद्र उसके साथियों पर लूट का मामला दर्ज किया है. वही प्रीतम और ओमप्रकाश पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI