सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, 2 नाबालिग समेत आदतन मुजरिम चन्दन गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात और नगद बरामद
Theft by breaking the lock of an abandoned house, habitual criminal Chandan along with 2 minors arrested, gold and silver jewelery and cash recovered.
रायपुर : राजधानी में सुने मकान में टाला तोड़कर चोरी का आमला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. इन आरोपियों में 2 नाबालिग आरोपी भी शामिल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला रायपुर के थाना विधानसभा क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया डॉ. निकिता मिंज ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सड्डू सेक्टर 8 विधानसभा में रहती है. प्रार्थिया दिनांक 19 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे अपने मकान के दरवाजे में ताला लगाकर शादी कार्यक्रम में गयी थी.21 फरवरी 2025 को सुबह घर वापस आकर घर के अंदर जाकर देखी तो पूरा सामान बिखरा हुआ था और आलमारी खुला हुई थी. आलमारी को चेक करने उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम और दुसरे सामान नहीं थे. कोई अज्ञात चोर प्रार्थिया के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखें उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था
प्रार्थिया की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना विधानसभा में अपराध क्रमंाक 88/25 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
चोरी की घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी विधनासभा को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया था.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के बारे में प्रार्थिया सहित आसपास के लोगों से डिटेल पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल और उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का मुआयना करने के साथ ही मामले में मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को निशानदेही करने के प्रयास किये जा रहे थे.
अज्ञात आरोपी की पतासाजी के बारे में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही चोरी के पुराने आरोपियों के बारे में भी जानकारियां इकठ्ठा कर उनके बारे में तस्दीक कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखीं जा रहीं थी.
इसी दौरान घटना में शामिल कचना खम्हारडीह निवासी चंदन चेलक, जो पूर्व में भी चोरी के मामला में जेल में रह रह चुका है. के बारे में अहम जानकारी मिली. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा चंदन चेलक की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया.
मिले सबुतों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर चंदन चेलक द्वारा अपने अन्य 2 साथी जोनाबालिग हैं. के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना कबूल किया गया. जिस पर घटना में शामिल दोनों नाबालिग बालकों को भी पकड़ा गया.
तीनों के खिलाफ थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 88/25 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम, 3 नग मोबाईल फोन, डी.एस.एल.आर. कैमरा, चोरी के पैसों से खरीदा गया. 1 नग आईफोन, डी.व्ही.आर., वाईफाई राउटर और घड़ी जुमला कीमती करीब 4,00,000/- रुपये जप्त कर तीनों के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
आरोपी चंदन चेलक और एक नाबालिग आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल में रह चुके है.
इस कार्यवाही में निरीक्षक शिवेन्द्र सिंह राजपूत थाना प्रभारी विधानसभा, एण्टी क्राईम एण्ड़ साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, संतोष वर्मा, आर. धनंजय गोस्वामी, अमित कुमार, संजय मरकाम तथा थाना विधानसभा से उपनिरीक्षक प्रमोद कतलम एवं आर. कोमल ध्रुवंशी की अहम भूमिंका रही.
गिरफ्तार आरोपी
01. चंदन चेलक पिता झुमका चेलक उम्र 19 साल निवासी ब्लॉक 33 मकान नंबर 16 बी.एस.यू.पी. कालोनी कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।
02. 2 नाबालिग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



