हजारों कांवड़ यात्रियों ने किया जलाभिषेक, भक्तों की लगी भीड़, विधायक अटल श्रीवास्तव ने भी की पूजा अर्चना
Thousands of Kanwar pilgrims performed Jalabhishek crowd of devotees gathered MLA Atal Srivastava also offered prayers
रतनपुर : बुढा महादेव मंदिर में सोमवार को भक्त हजारों की तादाद में जलाअभिषेक के लिए पहुंचे. शनिवार की रात बेलपान से कांवड़ यात्री जल लेकर रविवार के पूरे दिन पैदल यात्रा कर शाम रात तक रतनपुर महामाया धर्मशाला पहुंचे. जहां पर विश्राम और भोजन करने के बाद सोमवार को सुबह से बूढ़ा महादेव मंदिर में जल अभिषेक करने के लिए पूरे जत्थे के साथ पहुंचे रतनपुर की हर चौक चौराहों पर जगह-जगह कांवड़ यात्रियों का स्वागत और प्रसाद वितरण किया गया. इस तरह से रतनपुर सुबह से ही बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा. वही कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने भी बूढ़ा महादेव मंदिर में दर्शन कर स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को फल वितरित किए.
यह मंदिर बहुत ही पुरानी और ऐतिहासिक मंदिर है. इस मंदिर को वृद्धेश्वर नाथ मंदिर के रुप में भी लोग जानते हैं. यहां पर जलाअभिषेक, दूधाअभिषेक कर भक्त अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए मंदिर में पहुंचते हैं यहां पर कांवड़ यात्रियों का भी जत्था देखने को मिलता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
माई दंतेश्वरी मंदिर में शिव भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
नगरी : सावन माह के चौथे सोमवार को सुबह से ही सांकरा क्षेत्र में जगह-जगह शिव भक्तों का जत्था दिखाई देने लगा. बोल बम के नारे लगाते कांवड़ियों का जत्था रास्ते भर दिखा.
ग्राम सांकरा के माई दंतेश्वरी मंदिर में सुबह से ही सांकरा क्षेत्र के आसपास गांवों के शिव भक्त माई दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में इकट्ठा होने लगे. मंदिर प्रांगण में नंदी पर बैठे शिवजी आकर्षण का केंद्र रहे. शिव भक्त इस दृश्य में देखकर ही गदगद होने लगे. दूसरी तरफ डोल बाजे व डीजे की आवाज से शिव भक्त उत्साहित दिखे.
मिली जानकारी के मुताबिक बोल बंम सेवा समिति सांकरा के तत्वाधान में भव्य कांवड़ यात्रा निकली. जो माई दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण से जल लेकर कणेश्वर महादेव मंदिर देऊरपारा सिहावा से कोटेश्वर महादेव प्रस्थान किया. इस कांवड़ यात्रा में करीब 4,000 कांवड़िया शामिल हुए. इस भव्य कांवड़ यात्रा में बच्चे, बुड़े, युवा, महिला वर्ग सम्मिलित हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



