मकान में घुसा ट्रैक्टर, बच्चे और महिला की मौत, ग्रामीणों ने ड्राइवर को बांधकर पीटा, पिकअप को टक्कर मारकर पुल की रेलिंग तोड़ नाले में गिरा ट्रक

Tractor rammed into house child and woman died villagers tied up the driver and beat him up truck hit the pickup and broke the railing of the bridge and fell into the drain

मकान में घुसा ट्रैक्टर, बच्चे और महिला की मौत, ग्रामीणों ने ड्राइवर को बांधकर पीटा, पिकअप को टक्कर मारकर पुल की रेलिंग तोड़ नाले में गिरा ट्रक

ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, फिर भागने के चक्कर में पुल की रेलिंग तोड़ नाले में गिरा ट्रक

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद भागने की फिराक में खुद कुछ दूर आगे जाकर सूखे नाले में गिर गई. टक्कर से पिकअप चालक को चोटें भी आई है. ट्रक चालक भी घायल हुआ है. जिसका इलाज जारी है. पिकअप चालक ने थाने में इसकि रिपोर्ट दर्ज कराई है. मामला छुरा थाने का है.
मिली जानकारी के मुताबिक छुरा गरियाबंद मुख्य मार्ग पर ग्राम खरखरा बस्ती के पास गरियाबंद से छुरा की तरफ आ रही पिकअप वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी. जिससे पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन चालक को गंभीर चोटें भी आई हैं.  पिकअप को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके पर रुकने के बजाय और तेज रफ्तार से अपनी वाहन को भगाते हुए गरियाबंद की तरफ निकल पडा़.
खरखरा बस्ती को पार करने के बाद अंधे मोड़ में ड्राइवर तेज रफ्तार गाड़ी का बैलेंस कंट्रोल नहीं कर सका और पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए सुखे नाले में जा गिरा.
यह हादसा इतना भयावह थी कि ट्रक के पहिए जमीन के भीतर करीब दो फीट तक धस गए. इस हादसे में ट्रक चालक को भी गंभीर चोटें आई है. जिसका इलाज अस्पताल में जारी है.
इस पूरे मामले में  रायपुर निवासी पिकअप वाहन चालक रामेश्वर जंघेल ने छुरा थाने में केस दर्ज करवाया है. रामेश्वर ने पुलिस को बताया कि वह अपने गाड़ी CG04 JD 5313 में पीएचई विभाग नल जल योजना का सामान रायपुर से लोड कर कोसमी नवापारा चुरकीदादर पंचायत का सामान छोडने जा रहा था. तभी खरखरा के पास छुरा की तरफ से आ रहे ट्रक CG04 PL 4477 के ड्राइवर ने अपने ट्रक को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुये मेरे पिककप वाहन को टक्कर मार दी. इस मामले में पुलिस जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

मकान में घुसा ट्रैक्टर, बच्चे और महिला की मौत, ग्रामीणों ने ड्राइवर को बांधकर पीटा

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बाड़ी जनकपुर में गुरुवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे बने एक घर में घुस गया. इस हादसे में एक मासूम बच्चे सहित महिला की मौत हो गई है. यह घटना कोरिया कोरिया जिला मुख्यालय से 1 किमी दूर बाड़ी जनकपुर गांव की है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरिया जिले के ग्राम जनकपुर के स्टेट हाईवे में एक ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक डेढ़ महीने की मासूम बच्चे की मौत हो गई. ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर स्टेट हाईवे के बगल में बने एक घर में जा घुसा. जिससे डेढ़ महीने के दुधमुंहे बालक की मौत हो गई. वहीं घर के पास बने खलिहान में काम कर रही 55 साल की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया.
मृतक बच्चे के पिता मुन्ना यादव ने बताया कि हादसे के समय बच्चा झूले में सो रहा था और उनकी भाभी धान साफ कर रही थी. आंगन में मौजूद अन्य परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए. मृत महिला रिश्ते में मृत बालक की बड़ी मां लगती है. हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक राजेश चौधरी और उसका सहयोगी महेश्वर सिंह मौके से भागने की कोशिश करने लगे. उन्हें गुस्साए ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा और जमकर पिटाई की. मामले की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. वहां मौजूद भीड़ को समझाइश देते हुए पुलिस ने ट्रेक्टर चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.
ट्रैक्टर सूरजपुर जिले के प्रेमनगर के एक वाहन मालिक का था. जिसे ट्रॉली रिपेयर सेंटर में मरम्मत के लिए लाया गया था. गुरुवार को वाहन की टेस्ट ड्राइव के लिए रिपेयर सेंटर में काम करने वाले राजेश चौधरी उम्र 18 साल ने इसे सड़क पर निकाला. इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर घर में घुस गया. ट्रैक्टर पहले दीवार को तोड़ते हुए एक कमरे में घुस आया, फिर आंगन में बैठे लोगों को कुचल दिया.
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बिना लाइसेंस के युवक को ट्रैक्टर चलाने की अनुमति क्यों दी गई. वहीं, ग्रामीणों ने भी प्रशासन से इस मामले में इंसाफ दिलाने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI