नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व पार्षद के बीच बीच जमकर झड़प और हाथापाई, दोनों पक्ष के सैकड़ों लोग पहुंचे थाना, थाने में दर्ज हुआ मामला!
There was a fierce clash and scuffle between the Municipality President and the former councilor hundreds of people from both sides reached the police station a case was registered in the police station
महासमुंद : महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और पूर्व नगर पालिका के पार्षद पंकज साहू के बीच मारपीट में नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग के हाथ और चेहरे पर चोट लगी है. विवाद के बाद दोनों पक्ष सिटी कोतवाली पहुंचे. घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि पूरा मामला नगर पालिका में घुसने और फाइल देखने से शुरु हुआ. शाम करीब 5 बजे पूर्व पार्षद पंकज साहू अपने समर्थकों के साथ मौके पर कुछ जानकारी लेने पहुंचे थे. इसी दौरान वहां मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिंलाग, सभापति पवन पटेल और पूर्व उपाध्यक्ष त्रिभुवन के साथ उनकी झड़प हो गई. यह झड़प नगर पालिका के भीतर हुई दोनो के बीच हुई है.
वहीं पालिका अध्यक्ष ने कहा कि लोगों का आतंक शहर में नहीं चलेगा. थाने में दोनों ही पक्ष के सैकड़ों लोग जमा हो गए. थाने में तनाव की स्थिति बन गई थी. वहीं पूर्व पार्षद पंकज साहू ने नगर पालिका अध्यक्ष और अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस इस मामले को लेकर दोनों पक्षों का मेडिकल चेकअप कराकर काउंटर रिपोर्ट की तैयारी में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



