दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत, परिजनों में छाया मातम, गांव में पसरा सन्नाटा
Tragic accident: Two innocent children of the same family died after drowning in a pond, mourning among the family members, silence prevailed in the village.
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां गांव की जोगी गुफा के पास तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. दोनों बच्चे चचेरे भाई हैं. दोनों की उम्र 6 साल बताई जा रही है. दूसरी कक्षा के छात्र थे. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डूबो दिया है. सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है. यह पूरा मामला चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम उड़कुड़ा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम उड़कुड़ा के जोगी गुफा स्थित तालाब के पास तीन मासूम बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान 2 बच्चे लोमेश जुर्री और आयुष जुर्री पानी में उतरकर खेलने लगे. खेलते-खेलते दोनों गहरे पानी में चले गए. कुछ देर बाद भी जब वे बाहर नहीं आए. तो बाहर खड़ा तीसरा बच्चा घबराकर जोर-जोर से रोने लगा. बच्चे की आवाज सुनकर नजदीक के ग्रामीण फौरन मौके की तरफ दौड़े.
इसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और फौरन अस्पताल ले जाने की तैयारी की. इस बीच खबर मिलते ही चारामा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. दोनों मासूमों को फौरन चारामा अस्पताल लाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



