युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से परेशान डॉक्टर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में किया गांव वालों का जिक्र
Troubled by the objectionable video with a girl going viral, the doctor committed suicide by hanging himself, mentioned the villagers in the suicide note
दुर्ग/भिलाई : छावनी थाना क्षेत्र के टाटा लाइन में एक आयुर्वेदिक चिकित्सक ने अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को सुसाइडल नोट मिलने की बात भी सामने आ रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई के छावनी क्षेत्र में रहने वाले आयुर्वेदिक डॉक्टर बी.के. राठौर कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पुरी गांव में पदस्थ थे. हाल ही में एक आदिवासी युवती के साथ उनका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद चारामा गांव में एक पंचायत भी हुई. जिसमें इस घटना की निंदा की गई और डॉक्टर को समाज से बहिष्कृत करने की बातें उठी.
इस सामाजिक बहिष्कार और बदनामी से आहत डॉक्टर बीके राठौर दो दिन पहले भिलाई अपने घर लौट आए थे. बीती रात को उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को सुसाइडल नोट मिलने की बात भी सामने आ रही है.
डॉक्टर बी.के. राठौर कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पुरी गांव में पदस्थ थे. डॉ राठौर वहां अकेले रहते थे. उनकी पत्नी सिंचाई विभाग दुर्ग में पदस्थ हैं. डॉ राठौर का एक युवती के संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था. एक आदिवासी युवती ने डॉ राठौर पर इलाज के नाम ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था. इसके बाद वे दो दिन पहले भिलाई आ गए थे. माना जा रहा है कि डॉ राठौर ने चारामा से भिलाई आकर आत्मग्लानि और बदनामी के डर से अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है.
सीएसपी छावनी और छावनी थाना की टीम मौके पर पहुंची. शव को फंदे से उतारकर मरच्यूरी भेजा गया. मृतक के पास से एक सुसाइडल नोट मिला है. जिसमें उन्होंने गांव में हुई बैठक का जिक्र किया है और उसमें मौजूद कुछ लोगों के नाम भी लिखे हैं. पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही निजी वीडियो और उनकी कानूनी जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. डॉक्टर की मौत से जहां उनके परिवार में शोक की लहर है. वहीं समाज में भी इस बात को लेकर चर्चा है कि क्या बिना न्यायिक जांच के इस तरह की सामाजिक सजा देना उचित है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



