नवापारा में रकम दुगुना करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, 150 से ज्यादा लोगों को दिया झांसा, पुलिस ने आरोपी सुनील कंसारी को किया गिरफ्तार
Crores of rupees were swindled in Navapara on the pretext of doubling the money, more than 150 people were duped, police arrested the accused Sunil Kansari
गोबरा नवापारा : छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में 17 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी सुनील कंसारी ने नवापारा नगर के करीब 150 से भी ज्यादा लोगों को रकम दोगुना करने का झांसा दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सुनील कंसारी, निवासी गोबरा नवापारा ने प्रार्थी को एक लोकलुभावन स्कीम का झांसा दिया. उसने दावा किया कि अगर प्रार्थी उसके बताए मुताबिक पैसे निवेश करता है तो वह कुछ ही समय में रकम दुगुनी करके लौटा देगा. आरोपी की बातों में आकर प्रार्थी ने 1 सितंबर 2020 से 1 जुलाई 2024 के बीच अलग-अलग तारीख में नगद और ऑनलाइन के जरिए कुल 15 लाख 94 हजार 390 रुपये दे दिया.
पैसा लेने के बाद आरोपी टालमटोल करने लगा और रकम वापस नहीं लौटाई. जब प्रार्थी ने बार-बार पैसे लौटाने की मांग की तो आरोपी ने इंकार कर दिया. इसके बाद प्रार्थी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी सुनील कंसारी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
बताया जा रहा है कि आरोपी ने रकम दोगुना करने का झांसा कई लोगों को दिया है. करोड़ों की ठगी होने का अनुमान है. फ़िलहाल पुलिस जांच कर रही है. जिसके बाद पुलिस मामले का खुलासा करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



