बिना लाइसेंस कारोबार, 15 लाख रुपये टैक्स बकाया पर निगम का सख्त एक्शन, होटल मालवा सील करने पहुंचा राजस्व अमला
Unlicensed business, 15 lakh rupees tax due, corporation takes strict action, revenue staff arrives to seal Hotel Malwa
दुर्ग : आयुक्त सुमित अग्रवाल के सख्त निर्देश पर नगर निगम का राजस्व अमला बड़े बकायादारों और बिना लाइसेंस व्यापार करने वालों पर लगातार शिकंजा कस रहा है. कार्रवाई के तहत शहर के मालवा होटल को सील कर दिया गया.
निगम रिकॉर्ड के मुताबिक मालवा होटल पर करीब 15 लाख रुपये का टैक्स कई साल से बकाया है. इसके अलावा बिना लाइसेंस के होटल का संचालन किया जा रहा था. बकाया कर वसूल करने और नियमों के उल्लंघन के मामले में निगम के राजस्व अमले ने सीलिंग की कार्रवाई की.
इस कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी तादाद में पुलिस बल भी तैनात रहा. होटल प्रबंधन की तरफ से बकाया रकम जमा करने के लिए समय की मांग की गई. जिस पर अधिकारियों ने साफ किया कि नियमानुसार फौरन भुगतान या वैधानिक प्रक्रिया पूरी करना जरुरी है.
निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में बकाया कर नहीं चुकाने वाले और बिना लाइसेंस व्यापार करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी. नियमों का पालन न करने पर सीलिंग, जुर्माना और विधिसम्मत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
आयुक्त ने सभी व्यापारियों से अपील किया है कि वे समय पर करों का भुगतान करें और जरुरी लाइसेंस लेकर ही व्यवसाय संचालित करें. ऐसा न करने पर सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



