ई-चालान का भुगतान नहीं करने पर होगी वाहनों की जप्ती, शहर के चप्पे-चप्पे में लगाए गए कैमरे, वसूलने किसी भी समय घर पहुंच सकती है पुलिस
Vehicles will be seized if e-challan is not paid, cameras have been installed in every corner of the city, police can reach home at any time to collect the fine
रायपुर : शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बढ़ती जा रही है. बीते छह साल में 1 लाख 21 हजार से ज्यादा वाहन चालकों ने अपने ई-चालान का भुगतान नहीं किया है. यातायात विभाग ने अब सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक विभाग उन वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरु करेगा. जो तय समय सीमा के भीतर चालान की राशि नहीं चुका रहे हैं. जिसकी वसूली के लिए यातायात पुलिस ने जुर्माना वसूलने के लिए विशेष अभियान शुरु किया है. इसके तहत जवानों की टीम बनाई गई है. जो ई-चालान भुगतान न करने वाले वाहनों को जब्त करेगी. बाद में मामला लोक अदालत में पेश किया जाएगा.
अब जुर्माना वसूलने यातायात पुलिस ऐसे चालकों के घर पर दस्तक देगी. इसके लिए जवानों की टीम बनाई गई है. नए मोटर यान अधिनियम में रेड लाइट जंप करने पर अब 300 की जगह दो हजार रुपये, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने पर एक हजार की जगह दो हजार रुपये और दूसरी बार उल्लंघन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना वाहन चालक को देना होगा.
बता दें कि शहर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कैमरे लगाए गए हैं. ये कैमरे सड़क पर हर तरह के यातायात नियम उल्लंघन (जैसे रेड लाइट जम्प, बिना हेलमेट गाड़ी चलाना) को रिकॉर्ड करते हैं.
इन कैमरों की मदद से रोजाना नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के ई-चालान जारी किए जाते हैं. लेकिन ज्यादातर वाहन चालक चालान की राशि का भुगतान करने के लिए यातायात दफ्तर नहीं पहुंचते. जिससे लंबित चालानों की तादाद बढ़ती जा रही है.
विभाग के मुताबिक पिछले छह साल में कुल 3,05,667 ई-चालान जारी किए गए. इनमें से 1,83,983 वाहन चालकों ने चालान की राशि जमा की. वहीं 1,21,684 चालान अब भी पेंडिंग हैं.
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ई-चालान की राशि समय पर जमा करें. ऐसा न करने पर वाहन जब्त होने और कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



