शिक्षक की मांग को लेकर 40 किलोमीटर बच्चों के साथ ग्रामीणों ने की पदयात्रा शुरु, रास्ते में ही SDM ने व्यवस्था का दिया आश्वासन, पदयात्रा स्थगित

Villagers started a 40 kilometer padyatra with children for the teacher's demand, on the way SDM assured of arrangements, padyatra postponed

शिक्षक की मांग को लेकर 40 किलोमीटर बच्चों के साथ ग्रामीणों ने की पदयात्रा शुरु, रास्ते में ही SDM ने व्यवस्था का दिया आश्वासन, पदयात्रा स्थगित

गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड क्षेत्र में लचर शिक्षा व्यवस्था की वजह से आए दिनों पालक ग्रामीण और स्कूली बच्चे जहां एक तरफ शिक्षक और स्कूल भवन की मांग को लेकर विकासखंड शिक्षा कार्यालय का घेराव करते नजर आते हैं.
वहीं दूसरी तरफ मैनपुर विकासखंड के दूरस्थ बिहड़ वनांचल में बसे ग्राम पंचायत कुचेगा के आश्रित ग्राम भाठापानी स्कूल के छोटे-छोटे छात्र छात्राओं और पालको द्वारा शिक्षक एवं स्कूल भवन की मांग को लेकर सुबह 9 बजे से भांठापानी से पदयात्रा शुरु कर दिया.
यहां पदयात्रा करीब 1 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर चुके थे और मैनपुर मुख्यालय पहुंचे विकास खंड शिक्षा कार्यालय घेराव करने पहुंच रहे थे. जिसकी जानकारी लगते ही मैनपुर एसडीएम पंकज डहरे रास्ते में ही पहुंच कर ही स्कूली छात्र-छात्राओं एवं पालको को आश्वासन दिया. तत्काल शिक्षक की व्यवस्था कर दिया जाएगा साथ ही स्कूल भवन निर्माण भी जल्द शुरु करवाने के आश्वासन के बाद छात्र छात्राओं ग्रामीणों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया.
मैनपुर एसडीएम पंकज डहरे ने मिडिया को बताया कि स्कूली बच्चे और ग्रामीण आधा से एक किलोमीटर पदयात्रा किए थे उससे पहले ही पहुंचकर उनके मांगों को पूरा कर दिया गया है और ग्रामीण तथा छात्र छात्राओं ने अपना आंदोलन स्थगित कर वापस लौट गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI