टायलेट में बच्ची ने फ्लश दबाया तो हुआ जोरदार धमाका, ब्लास्ट की चपेट में आने से 10 साल की छात्रा घायल, स्कूल में मची अफरा-तफरी, परिजनों में आक्रोश

When the girl pressed the flush in the toilet, there was a huge explosion, a 10 year old student got injured due to the blast, there was chaos in the school, anger among the family members.

टायलेट में बच्ची ने फ्लश दबाया तो हुआ जोरदार धमाका, ब्लास्ट की चपेट में आने से 10 साल की छात्रा घायल, स्कूल में मची अफरा-तफरी, परिजनों में आक्रोश

बिलासपुर : बिलासपुर के सेंट पलोटी स्कूल में सोडियम ब्लास्ट की चपेट में आकर 10 साल की बच्ची बुरी तरह झुलस गई. स्कूल में परीक्षा चल रही थी. करीब सवा 10 बजे क्लास 4th की स्टूडेंट बाथरूम पहुंची और टॉयलेट का फ्लश दबाया वैसे ही विस्फोट हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि स्टूडेंट बुरी तरह झुलस गई. झुलसी बच्ची को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
दरअसल स्कूल में परीक्षा चल रही है. गुरुवार को बच्चे परीक्षा देने स्कूल आए ​थे. वहीं क्लास 4 की स्टूडेंट स्तुति भी एग्जाम दे रही थी. इसी दौरान करीब सवा 10 बजे टॉयलेट गई. टायलेट में बच्ची ने फ्लश दबाया तो जोरदार धमाका हुआ. धमाके की आवाज सुनकर पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. थोड़ी देर बाद जैसे पता चला कि धमाके की आवाज टॉयलेट से आई है तो टीचर्स टॉयलेट की तरफ दौड़ पड़े. वहां टीचरों ने अंदर जाकर देखा तो छात्रा फर्श पर बुरी तरह झुलसी हुई पड़ी थी. छात्रा को फौरन प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इधर,स्कूल प्रबंधन ने इस घटना की जानकारी सिविल लाइन थाने की पुलिस को दी है. मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से एक सिल्वर पैकिंग का चिथड़ा मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि ब्लास्ट की वजह टॉयलेट में रखा गया सोडियम था. बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों ने सोडियम को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर टॉयलेट सीट पर रख दिया था. जब सोडियम पानी के संपर्क में आया तो जोरदार धमाका हो गया. जिससे छात्रा झुलस गई. हादसे में छात्रा का पैर, पीठ और बाल झुलस गया है.
पुलिस को घटनास्थल से एल्युमिनियम फॉयल में लिपटा हुआ सोडियम बरामद हुआ है. यह घटना सिर्फ एक शरारत है या किसी साजिश का हिस्सा, इसकी जांच की जा रही है. सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों से पूछताछ शुरु कर दी है.
इस घटना के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है. परिजनों का कहना है कि स्कूल में कैसे प्रतिबंधित रसायन पहुंचा? और सुरक्षा इंतजामों में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?
स्कूल प्रबंधन ने कहा कि हमारी प्राथमिकता घायल छात्रा का इलाज और मामले की गहन जांच की जाएगी. स्कूल प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा. उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्ध छात्रों से पूछताछ शुरु कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि अगर यह किसी गहरी साजिश का हिस्सा निकला. तो दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI