ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, ट्रैक्टर से गिरकर पहिए के नीचे आया युवक, इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत, चार हादसों में 5 लोगों की गई जान
A bike rider got hit by a truck, a young man fell from a tractor and came under the wheels, the only son died a painful death, 5 people lost their lives in four accidents
ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर गई जान
बिलासपुर/रतनपुर : बीती रात रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगी अमराई के पास ट्रक की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई. यह घटना जोगी अमराई के पास हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के भाई रमतला निवासी दीपक यादव द्वारा रतनपुर थाने में दर्ज कराई कि उनके बड़े भाई संजय यादव मंगलवार को 1 बजे लेबर पता करने ग्राम सिल्ली मोटर सायकल होण्डा साईन नम्बर CG10 BN 4059 से गया था. जब रात तक घर नही लौटे तो परिजनों ने उनके नंबर पर संपर्क किया.
तब पता चला कि रात करीब 8 बजे जोगी अमराई के पास मेन रोड में ट्रक नम्बर CG16 CQ 7560 के चालक के द्वारा तेजी और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए संजय यादव को अपने चपेट में ले लिया. जिसे रतनपुर स्थित अस्पताल भिजवाया गया. जहां उसे डॉक्टरों ने संजय यादव को मृत घोषित कर दिया. इधर मामले में रतनपुर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ़ 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
संजय यादव लेबर का पता करने के लिए ग्राम सिल्ली अपनी मोटरसाइकिल से गए थे. रात करीब 8 बजे घर लौटते समय मेन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. गंभीर चोट लगने से संजय की मौके पर ही मौत हो गई. शव को रतनपुर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
ट्रैक्टर से गिरकर पहिए के नीचे आया युवक, इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में एक दर्दनाक हादसे में 18 साल के युवक की मौत हो गई. नवागढ़ थाना क्षेत्र के गोधना गांव में हुई इस घटना में किशन जागेश्वर नाम का युवक ट्रैक्टर से गिरकर ट्राली के पहिए के नीचे आ गया. घटना सुबह करीब 6 बजे की है
मिली जानकारी के मुताबिक किशन अपने साथियों के साथ कनकपुर से ईंट लोड कर बेल्हा गांव जा रहा था. कोहरे की वजह से चालक को सड़क पर बना गड्ढा नहीं दिखा और ट्रैक्टर का पहिया उसमें फंस गया. तेज रफ्तार की वजह से इंजन पर बैठा किशन उछलकर सड़क पर गिर गया और उसका सिर ट्राली के पहिए के नीचे आ गया.
घायल किशन को डायल 112 की मदद से सीएचसी अस्पताल नवागढ़ ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है.
यह हादसा एक गरीब परिवार के लिए बड़ा झटका है. किशन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और एक बहन का भाई. परिवार रोजमर्रा की मजदूरी से गुजारा करता है. बेटे की मौत से मां की हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
ट्रक ने मारी ब्रेक, पीछे से टकराई दूसरी ट्रक, दो की मौत
महासमुंद : पटेवा थाना अंतर्गत NH 53 रोड इण्डियन आयल पेट्रोल पंप के पास जोगीडीपा में एक ट्रक द्वारा दूसरे ट्रक को पीछे से ठोकर मारने पर दो लोगों की मौत हो गई. जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 जनवरी 2025 को अहमदनगर महाराष्ट्र से ट्रक नम्बर MH23 W 1961 और ट्रक नम्बर MH14 JL 1999 गणेश दहीफले, कंडेक्टर नितिन चौहान प्याज लोड कर उड़िसा जा रहे थे.
जिसके बाद 20 जनवरी 2025 के रात करीब 3 बजे NH 53 रोड इण्डियन आयल पेट्रोल पंप के पास जोगीडीपा के पास गणेश दहिफले के ट्रक नम्बर MH14 JL 1999 के सामने जा रही ट्रक नम्बर CG04 MA 1472 के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने से ट्रक नाम्ब्र्र MH14 JL 1999 ट्रक नम्बर CG04 MA 1472 के पीछे भाग में टकराकर एक्सीडेन्ट हो गया. जिससे चालक गणेश दहीफले और कंडेक्टर सीट में बैठे नितिन चौहान को गंभीर चोट आई. और उन्हें एम्बुलेंस से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल तुमगांव ले जाने पर डाक्टर द्वारा चेक करने पर गणेश दहीफले और नितिन चौहान को मृत घोषित कर दिया.
इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक नम्बर CG04 MA 1472 के चालक पर धारा 106(1)-BNS का जुर्म कायम किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
कार की ठोकर से मोटरसाइकिल चालक की मौत
महासमुंद : महासमुंद थाना क्षेत्र के NH 353 में एक कार की ठोकर से मोटरसायकल चालक की हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक देवेन्द्र कुमार चन्द्राकर महासमुंद के डीएस चावला ट्रांसपोर्ट कं कंडेक्टरी का काम करता था. जो 15 दिसंबर 2024 को अपने काम पर आया था और काम खत्म करने के बाद वापस अपने गाडी के ड्रायवर सत्यनारायण ठाकुर के साथ वापस अपने घर जाने के लिये गुरुतेग बहादूर राईस मिल के सामने आम रोड NH 353 को पार कर रहा था. उसी समय बागबाहरा की तरफ से आ रही सफेद रंग की कार नम्बर CG06 GX 1112 का चालक मयंक चन्द्राकर ग्राम बेमचा के द्वारा एक्सीडेंट करने से उन्हें आई चोटो के इलाज के दौरान देवेन्द्र की मौत हो गई.
इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 106(1) बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से मामला दर्ज कर जांच में लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



