अस्पताल से हत्या के मामले का कैदी फरार, बाथरूम के बहाने सुरक्षाकर्मियों को दिया चकमा, महकमे में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

A murder inmate escaped from the hospital, eluding security personnel on the pretext of using the bathroom, causing a stir in the department and prompting police to search for him.

अस्पताल से हत्या के मामले का कैदी फरार, बाथरूम के बहाने सुरक्षाकर्मियों को दिया चकमा, महकमे में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. हत्या के मामले में सजा काट रहा एक कैदी अस्पताल की जेल वार्ड से सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया. जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है.
हत्या के मामले में केंद्रीय जेल अंबिकापुर में सजा काट रहा कैदी मुकेश कान्त ग्राम मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर निवासी को तबीयत खराब होने पर केंद्रीय जेल अंबिकापुर से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था. आज सुबह बाथरुम जाने के बहाने कैदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. कैदी के भागने की खबर मिलते ही सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया. इधर कैदी के भागने की खबर मणिपुर थाने में दी गई है. जिसके बाद पुलिस फरार कैदी की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t