राजधानी में तेज रफ्तार ट्रक ने दर्शन कर लौट रहे सड़क किनारे बैठे श्रद्धालुओं को रौंदा, दो बच्चों की दर्दनाक मौत, 10 घायल, ट्रक ड्रायवर गिरफ्तार

In the capital, a speeding truck crushed the devotees sitting on the roadside while returning after darshan, two children died tragically, 10 injured, truck driver arrested

राजधानी में  तेज रफ्तार ट्रक ने दर्शन कर लौट रहे सड़क किनारे बैठे श्रद्धालुओं को रौंदा, दो बच्चों की दर्दनाक मौत, 10 घायल, ट्रक ड्रायवर गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ़्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो नाबालिग बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, 13 अन्य लोग घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्रायवर को हिरासत में ले लिया है. घटना धरसीवां थाना क्षेत्र के सिलतरा पुलिस चौकी की है.
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी निवासी साहू परिवार तूफान वाहन में सवार होकर जगन्नाथपुरी गये थे. दर्शन के बाद सभी अमरकंटक होते हुए वापस धमतरी लौट रहे थे. इसी दौरान वाहन में तकनीकी खराबी के चलते सिलतरा ओवर ब्रिज में बीती रात सभी गाड़ी से उतरकर सड़क किनारे बैठे थे. इसी दौरान एक तेज रफ़्तार ट्रक नम्बर CG-08 AB 8811 ने उन्हें रौंद दिया.
हादसा इतना भयावह था कि दो नाबालिग बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 13 लोग घायल हो गये। हादसे की सूचना मिलते ही सिलतरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इस हादसे में मोनिका साहू पिता धर्मेंद्र साहू उम्र 14 साल और आराध्या साहू उम्र 12 साल निवासी धमतरी की मौके पर ही जान चली गई. धर्मेंद्र साहू, ललित साहू, माही साहू, प्रार्थना साहू, निशा साहू, निर्मला साहू, ओम प्रकाश, गीतांजलि, दीक्षा, रितेश, प्रेरणा और चालक नरोत्तम घायल हो गया.
पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक महेंद्र कुमार को हिरासत में लिया है. साथ ही मामले में पूछताछ जारी है..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI