रायपुर में 1 हजार किलो नकली पनीर बरामद, खाद्य विभाग ने डेयरी में की छापेमार कार्रवाई, वही कारोबारी मिलावट का धंधा करते फिर से पकड़ा गया
1000 kg of fake cheese recovered in Raipur, Food Department raided the dairy, the same businessman was caught again doing adulteration business
रायपुर : प्रदेश की राजधानी रायपुर में नकली पनीर को लेकर पहले की गई कार्यवाही के बावजूद वही कारोबारी नकली पनीर का धंधा करते हुए फिर से पकड़ा गया है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापेमारी में गोकुल नगर स्थित एक डेयरी से करीब 1 हजार किलो डिब्बाबंद नकली पनीर बरामद किया गया है. यह खेप गुरुवार को जब्त की गई.
जांच में सामने आया है कि यह नकली पनीर भोपाल और मुरैना से मंगाया गया था. और इसे रायपुर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और ओडिशा में सप्लाई किया जा रहा था. छापे में पूर्व में नकली पनीर के मामले में पकड़ा गया सौरभ शर्मा का नाम एक बार फिर सामने आया है जो इस डेयरी का संचालन कर रहा था.
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं. रिपोर्ट आने तक डेयरी को सील कर दिया गया है.
इस मामले ने एक बार फिर राजधानी में खाद्य सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही यह भी संकेत दिया है कि नकली पनीर माफिया अब भी सक्रिय हैं और खुलेआम लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



