14 फरवरी 2019 को पुलवामा के आतंकी हमले में 40 वीर जवानों ने दी प्राणों की आहुति, JCI रायपुर राइस सिटी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
40 brave soldiers sacrificed their lives in Pulwama terrorist attack on 14 February 2019, JCI Raipur Rice City paid tribute to the martyrs.
रायपुर : राजधानी में 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश के 40 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी. इस कायरतापूर्ण हमले ने पूरे देश को गमगीन कर दिया था. JCI रायपुर राइस सिटी द्वारा JCI चौक रायपुर में इकठ्ठा होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. जिसमें दो मिनट का मौन रखा गया और कैंडल लाइट जलाकर उन्हें नमन किया गया.
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे वीर सपूतों का बलिदान सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेगा. उनकी शहादत को नमन करते हुए हम संकल्प लेते हैं कि उनकी कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे.
इस मौके पर विशेष तौर पर रायपुर राइस सिटी अध्यक्ष सपना, सचिव लीना, प्रोग्राम डायरेक्टर शिवांगी मित्रा, मेटर शेख समीर, खुशबु, राजेश्वरी, अभिलाष, कमलेश, यश, अभिषेक,आनंद और ढेर सारे स्थानीय नागरिक मौजूद थे.
जैसा कि एक शायरी में कहा गया है:
“मोहब्बत मुल्क की सच्ची निशानी दे गए अपनी,
मनाते रह गए वैलेंटाइन डे यहां हम तुम,
वहां कश्मीर में सैनिक जवानी दे गए अपनी।”
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



