मेडिकल कॉलेज में तीसरी मंजिल से गिरी 12वीं की छात्रा, छत पर टहलते समय गिरने से मौत, परिवार में पसरा मातम, बिलासपुर में होगा अंतिम संस्कार

A 12th-grade student fell from the third floor of a medical college, died after falling while walking on the terrace. The family is mourning. The last rites will be performed in Bilaspur.

मेडिकल कॉलेज में तीसरी मंजिल से गिरी 12वीं की छात्रा, छत पर टहलते समय गिरने से मौत, परिवार में पसरा मातम, बिलासपुर में होगा अंतिम संस्कार

रायगढ़ : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में 12वीं की छात्रा अनन्या सर्वे की हादसतन मौत ने परिसर में मातम फैला दिया. छात्रा अपने परिवार के साथ मेडिकल कॉलेज के टाइप-6 भवन की तीसरी मंजिल पर रहती थी. उसी भवन की छत पर टहलते समय अचानक अनन्या नीचे गिर गई. नाजुक हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस दुखद घटना से परिवार और सहपाठियों में गहरा शोक है.
मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा अनन्या सर्वे के पिता राजेश सर्वे, मेडिकल कॉलेज की स्थापना शाखा में कर्मचारी हैं. छात्रा का बुधवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर था. बुधवार सुबह करीब 6 बजे अनन्या सर्वे छत पर टहलते समय अचानक नीचे गिर गई. नाजुक हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
इस हादसे की खबर मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंची. नाजुक हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन छात्रा के सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मर्ग पंचनामा के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया. अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव को बिलासपुर के गनियारी अपने गृह ग्राम ले गए.
इस हादसे ने परिसर में सुरक्षा के सवाल उठाए हैं. बताया जा रहा है कि करीब सात साल पहले भी इसी टाइप-6 भवन से एक बुजुर्ग महिला छत से गिर गई थी. जिसमें उसकी मौत हो गई थी. उस समय भी परिसर और प्रशासन ने सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की जरुरत पर ध्यान देने की बात कही थी. लेकिन अब फिर से एक दुखद हादसा सामने आया है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों ने यह साफ किया है कि जांच में यह निर्धारित किया जाएगा कि हादसा आकस्मिक था या किसी और वजह से हुआ. मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी बताया कि परिसर में सुरक्षा मानकों और भवन की संरचना का तकनीकी निरीक्षण किया जाएगा। ताकि भविष्य में इस तरह की हादसों को रोका जा सके.
परिसर में छात्राओं और छात्रों के माता-पिता में चिंता बढ़ गई है. छात्राओं की सुरक्षा और आवासीय भवनों की संरचना को लेकर प्रशासन को कठोर कदम उठाने की मांग उठ रही है. इस हादसे के बाद बोर्ड परीक्षाओं में पढ़ाई कर रही छात्राओं में मानसिक तनाव और डर के हालात बने हुए हैं. अनन्या सर्वे की असामयिक मौत ने स्थानीय समुदाय और मेडिकल कॉलेज स्टाफ को भी गहरे सदमे में डाल दिया है. छात्राओं और कर्मचारियों के लिए कॉलेज प्रशासन की तरफ से Counselling और मानसिक सहारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB