15 साल की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर लुट ली अस्मत, एक भाई ने किया दुष्कर्म, दूसरे ने घर में दी पनाह, दोनों भेजे गए जेल
A 15-year-old minor girl was lured and kidnapped and her dignity was looted, one brother raped her, the other gave her shelter in the house, both were sent to jail
कोंडागांव : कोंडागांव जिले में नाबालिग का अपहरण कर रेप करने के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. आरोपी को घर पर शरण देने वाले सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है. पिता की रिपोर्ट पर कोंडागांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को मालाकोट से बरामद किया.
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग के पिता ने 25 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी उम्र 15 साल को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर कहीं भगा ले गया है. जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.
पुलिस ने आरोपी देवराज नेताम उम्र 19 साल और उसके भाई प्रेमराज उम्र 22 साल को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



