छत्तीसगढ़ में डाकघर की 20 वर्षीय डाकबाला फांसी लगाकर की खुदकुशी, 10 महीने के नौकरी के बाद दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

A 20-year-old Chhattisgarh post office worker hanged herself after 10 months on the job; police are investigating.

छत्तीसगढ़ में डाकघर की 20 वर्षीय डाकबाला फांसी लगाकर की खुदकुशी, 10 महीने के नौकरी के बाद दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

कोण्डागांव : छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले के बुनागांव में बुधवार को डाकघर में कार्यरत डाकबाला ने अपने ही किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतका तरुणा भूआर्य उम्र 20 साल बीते 10 महीने से बुनागांव में रहकर डाकबाला के रुप में कार्यरत थी.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका तरुणा मोहला-मानपुर क्षेत्र की निवासी थी और करीब 10 महीने से बुनागांव में किराए के मकान में रहकर डाकघर में सेवाएं दे रही थी. उसे आसपास के लोगों ने कमरे के अंदर फंदे से लटका देखा. जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को खबर दी गई.
खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी. प्रारंभिक तौर पर यह मामला खुदकुशी का मालूम हो रहा है. हालांकि खुदकुशी की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t