शराब की लत पूरी करने के लिए स्कूल के फुटबॉल बेचने वाले शिक्षक पर कार्रवाई की मांग, रवैये से ग्रामीण और पालक आक्रोशित
Action demanded against teacher who sold school football to feed alcohol addiction; villagers and parents outraged by his attitude
बस्तर : विकासखंड बकावंड के ग्राम दामागुड़ा में शिक्षक की लापरवाही ने ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया है. नवीन प्राथमिक शाला में कार्यरत शिक्षक पर आरोप है कि उसने विद्यालय की खेल सामग्री, फुटबॉल बेच दी और बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार करता है.
ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक अक्सर नशे की हालत में स्कूल आता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है. साथ ही मिड-डे मील व्यवस्था भी अस्त-व्यस्त है. शिकायत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने फौरन कार्रवाई करते हुए शिक्षक का वेतन रोक दिया और निलंबन प्रस्ताव अग्रेषित किया है. प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत महसूस की है. लेकिन मांग की है कि बच्चों की शिक्षा बाधित न हो. इसके लिए जल्द नए शिक्षक की नियुक्ति की जाए.
ग्रामीणों के मुताबिक उक्त शिक्षक नियमित रुप से नशे की हालत में विद्यालय पहुंचता है और बच्चों से दुर्व्यवहार करता है. कई बच्चों ने शिकायत की कि शिक्षक उनके बाल खींचते हैं. पिटाई करते हैं और कक्षा में अनुशासनहीन व्यवहार करते हैं. वहीं विद्यालय की संपत्ति के दुरुपयोग के अलावा मध्याह्न भोजन की स्थिति भी बहुत खराब बताई जा रही है. बच्चों के मुताबिक उन्हें भोजन बहुत कम मात्रा में मिलता है. जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



