खेलते-खेलते छत से नीचे गिरा 7 वर्षीय मासूम बच्चा, इलाज के दौरान मौत, इधर जर्जर शौचालय ढहने से बच्चे की गई जान, दूसरा गंभीर, पसरा मातम

A 7-year-old boy fell from a roof while playing and died during treatment. A dilapidated toilet collapsed, killing a child and leaving another seriously injured.

खेलते-खेलते छत से नीचे गिरा 7 वर्षीय मासूम बच्चा, इलाज के दौरान मौत, इधर जर्जर शौचालय ढहने से बच्चे की गई जान, दूसरा गंभीर, पसरा मातम

खेलते-खेलते छत से नीचे गिरा 7 वर्षीय मासूम, इलाज के दौरान मौत
धमतरी : धमतरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर की छत में खेलने के दौरान अचानक नीचे गिरने से 7 साल का मासूम बच्चे की मौत हो गई. हादसे के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक 7 वर्षीय प्रियांशु साहू अपने माता-पिता के साथ चाचा के घर गया हुआ था. वह घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 10 फीट नीचे जमीन पर गिर पड़ा. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
हादसे के बाद परिजन उसे आनन-फानन में धमतरी के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया. लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जरुरी कार्रवाई पूरी कर ली है और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

जर्जर शौचालय ढहने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरा गंभीर
मोहला-मानपुर : अंबागढ़ चौकी जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के बागनारा गांव में रविवार शाम बच्चों का खेल अचानक मातम में बदल गया. जब एक जर्जर शौचालय की दीवार ढह गई.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव में 6 बच्चे लुका-छुपी खेल रहे थे. खेल के दौरान कुछ बच्चे एक पुराने और कमजोर हो चुके शौचालय के पास जाकर छुप गए. इसी बीच अचानक शौचालय की दीवार भरभराकर गिर गई. जिसकी चपेट में आने से ओमेंद्र पिता भीमराव नुरेशिया उम्र 9 साल की मौके पर ही मौत हो गई.
कैसे हुआ हादसा
चश्मदीदों के मुताबिक शौचालय काफी समय से जर्जर हालत में था. रविवार रात करीब 8 बजे पांच बच्चे उसी के आसपास खेल रहे थे. तभी अचानक दीवार ढह गई. मलबे में दबने से ओमेंद्र को बचाया नहीं जा सका.
एक बच्चा गंभीर, रायपुर रेफर
इस हादसे में हर्ष कुमार उम्र 6 साल गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे फौरन स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर रायपुर रेफर किया गया. वहीं एक अन्य बच्चे को हल्की चोटें आई हैं.
लापरवाही पर उठे सवाल
हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है. साथ ही जर्जर और खतरनाक निर्माणों को लेकर प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठने लगे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे खतरनाक ढांचों को समय रहते हटाया या सुरक्षित किया जाना चाहिए था. ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t