7 वर्षीय मासूम बच्ची की पड़ोस के घर में मिली लाश, गले पर चोट के निशान, गांव में गुस्से का माहौल, पुलिस कर रही पड़ोसी और बेटे से पूछताछ
A 7-year-old girl's body was found in a neighboring house, with injuries on her neck. Anger grips the village. Police are questioning the neighbor and her son.
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है. लैलूंगा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली 7 साल की मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में गुस्से का माहौल फैल गया.
बच्ची अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी. बुधवार सुबह उसका शव मामा के पड़ोसी के घर से संदिग्ध हालत में मिला. स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया.
शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बच्ची के गले पर दबाव के निशान मिले हैं. जिससे साफ होता है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई. यह खुलासा सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्ची की हत्या पड़ोसी ने पुरानी रंजिश के चलते की गई है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि जुर्म में कोई और भी शामिल था या नहीं.
इस वारदात के बाद पूरे गांव में भारी आक्रोश है और परिजन सदमे में हैं. पुलिस ने कहा है कि अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी. यह वारदात न सिर्फ एक मासूम की जिंदगी छीन ले गई. बल्कि पूरे इलाके को भय और गुस्से से भर गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



