नेशनल हाईवे पर कार ने स्कूल से लौट रही स्कूटी सवार को मारी टक्कर, भीषण सड़क हादसे में शिक्षिका की मौके पर मौत, गांव में शोक की लहर

A car hit a scooter rider returning from school on the national highway, the teacher died on the spot in the horrific road accident, a wave of mourning in the village

नेशनल हाईवे पर कार ने स्कूल से लौट रही स्कूटी सवार को मारी टक्कर, भीषण सड़क हादसे में शिक्षिका की मौके पर मौत, गांव में शोक की लहर

धमतरी : धमतरी में हुए भीषण सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई. तेज रफ़्तार कार ने नेशनल हाईवे 30 में स्कूटी को ठोकर मार दी. हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा बिरेझर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक भाखरा क्षेत्र के सेमरा निवासी मृतिका शिक्षिका नंदनी सिंहा उम्र 49 साल पति हरीश राजू सिन्हा कुरूद ब्लॉक के ग्राम कुंडेल हायर सेकेंडरी में पदस्थ थी. रोज अपने गांव से स्कूटी पर सवार होकर स्कूल आना-जाना करती थी. रोजाना की तरह शिक्षिका स्कूटी नम्बर CG05 4K 2577 में सवार होकर स्कूल से वापस लौट रही थी. इसी दौरान धमतरी से रायपुर रोड राष्ट्रीय राजमार्ग में कोड़ेबोड़ के पास शिक्षिका को तेज रफ्तार कार नंबर CG04 KZ 9974 ने जोरदार टक्कर मार दिया.
हादसे में गम्भीर रुप से घायल महिला को फौरन सिविल अस्पताल कुरुद लाया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. हादसा करीब डेढ़ बजे की बताया जा रहा है. बिरेझर पुलिस ने कार जब्त कर और चालक को हिरासत में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इस घटना से सेमरा और स्कूल स्टॉफ में शोक की लहर दौड़ गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t