सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और जातिसूचक गाली-गलौच देकर और जान से मारने की धमकी की शिकायत लेकर गांव से थाना पहुंची भीड़

A crowd from the village reached the police station with a complaint of encroachment on government land and caste-specific abuse and death threats

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और जातिसूचक गाली-गलौच देकर और जान से मारने की धमकी की शिकायत लेकर गांव से थाना पहुंची भीड़

जांजगीर-चम्पा/शिवरीनारायण : 20 जुलाई की सुबह ग्राम पंचायत कुकदा में शासकीय चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा, आम रास्ता रोकने, जातिसूचक गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है. इसको लेकर ग्रामवासियों में आक्रोश फैल गया और करीब 30-40 ग्रामीणों ने शिवरीनारायण थाना पहुंचकर अनुज राम कश्यप के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कुकदा के पशुओं को चराने के लिए चरवाहे के जरिए शासकीय चारागाह की तरफ ले जाया जा रहा था. जो कि एक आम सार्वजनिक रास्ते से होते हुए नाले की दिशा में जाता है. यह रास्ता ग्राम के ही अनुज राम कश्यप द्वारा जबरन कब्जा कर अवरुद्ध कर दिया गया है.
ग्राम पंचायत कुकदा द्वारा कई बार मौखिक रुप से चेतावनी देने के बावजूद उन्होंने रास्ता नहीं छोड़ा. सुबह जब गांव में बंधेज के बाद पशुओं को उक्त रास्ते से ले जाया जा रहा था. तब अनुज राम कश्यप ने न सिर्फ रास्ता रोका. बल्कि जानबूझकर पशुओं को किसानों की फसल की तरफ खदेड़ दिया. जिससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा. इस दौरान मौके पर सरपंच संतोष कुमार भारद्वाज, पंचगण, बीडीसी सदस्य एवं कोटवार बडी़ तादाद में ग्रामीण मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB