अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार ट्रैक्टर, एक नाबालिग समेत दो की मौत, चालक और एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित, जांच में जुटी पुलिस
A high speed tractor overturned after losing control, two people including a minor died, driver and another person are safe, police is investigating
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बुधवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसमें सवार दो मजदूरों की मौत हो गई. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खैन्दा में शाम करीब 5 बजे हुए इस हादसे में एक नाबालिग भी शामिल है. यह घटना ग्राम खैंदा के पास हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक दीपक पटेल उम्र 18 साल और अविनेश ध्रुव उम्र 19 साल गिट्टी-रेत को अनलोड करने के बाद ग्राम खैन्दा से अपने गांव कोनारी लौट रहे थे. इसी दौरान खैन्दा हाई स्कूल के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई. दोनों युवक ट्राली के नीचे दब गए.
सिर में गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई. मृतक पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम नारी के रहने वाले थे. ट्रैक्टर के इंजन में बैठे चालक और एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित हैं.
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी. बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को जिला अस्पताल भेज दिया. जांच में पता चला कि ट्रैक्टर-ट्राली बिना नंबर की थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है.
इस दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है. उन्होंने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों से होने वाले खतरों को उजागर करती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



