रायपुर में पकड़ाया हुक्का का जखीरा, पुलिस ने दो कारोबारी सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, भारी तादाद में हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो जब्त
A huge quantity of hookahs was caught in Raipur, police arrested two brothers who were businessmen, a huge number of hookah pots, pipes, nozzles, coal, gogos were confiscated
रायपुर : राजीव नगर में हुक्का कारोबारी के घर क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश दी है. इस दौरान टीम को भारी तादाद में हुक्का का सामान मिला है. जिसकी कीमत लाखों रुपए आंकी गई है. पुलिस ने सभी हुक्के का सामान जब्त कर लिया है. यह मामला राजीव नगर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर स्थित एक मकान में एक व्यक्ति प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्री रखा है और बिक्री कर रहा है. जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया.
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान में स्थित मकान के पास जाकर पाईंटर भेजकर टेस्ट पर्चेस कराया गया. व्यक्ति द्वारा जैसे की पाईंटर को हुक्का से संबंधित सामग्री दिया गया. उसी दौरान पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा राजीव नगर में रहने वाले अशोक मंधानी को रंगे हाथ पकड़ा गया.
बताया जा रहा है कि हुक्का कारोबारी अशोक मंधानी के घर में ताबड़तोड़ रेड के दौरान कई कमरे हुक्के के सामान से भरे हुए थे, जिन्हें व्यवस्थित तरीके से रेक बनाकर रखा गया था. क्राइम ब्रांच टीम ने करीब 50 से 75 लाख रुपये का हुक्का संबंधित सामान जब्त किया है. इस सामान में सैकड़ों हुक्का पाट, फ्लेवर और चारकोल के डब्बे शामिल थे.
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहन लाल मंदानी निवासी राजीव नगर खम्हारडीह का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा उसके मकान की तलाशी लेने पर मकान के कमरे में हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का जखीरा रखा होना पाया गया. मोहन लाल मंदानी से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी तरह का कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया.
जिस पर आरोपी मोहन लाल मंदानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो, कई तरह के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामग्री जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 4(क), 21(1) सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनिमय) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ में हुक्का के सामान का बेचना, खरीदना और पिलाना प्रतिबंधित है. और अशोक मंधानी पहले भी इस तरह के जुर्म में दो बार पकड़ा जा चुका है. यह छापेमारी क्राइम ब्रांच खम्हारडीह थाना टीम के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है. बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की टीम को हुक्के का सामान ले जाने के लिए तीन गाड़ियां लानी पड़ी.
इसी कड़ी में 8 अप्रेल 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत जयस्तंभ चौक के पास मयूरा होटल के बाजू स्थित राज पान पैलेस दुकान में प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री/भण्डारण करते पान दुकान के संचालक अशोक कुमार मंदानी निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो, कई तरह के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामग्री जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 54/25 धारा 4(क), 21(1) सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनिमय) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
दोनों आरोपियों से जप्त हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों की कुल कीमत करीब 20,00,000/- रुपये है. आरोपी मोहन लाल मंदानी एवं अशोक कुमार मंदानी दोनों रिश्ते में सगे भाई है और दोनों आरोपी पहले भी हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण और बिक्री करने के मामलों में थाना खम्हाडीह और गोलबाजार से जेल जा चुके हैं.
इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, निरीक्षक अर्चना धुरंधर थाना प्रभारी गोलबाजार, निरीक्षक मनोज साहू थाना प्रभारी खम्हारडीह, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, खिलेश्वर राजपूत, आर. प्रमोद बेहरा, महेन्द्र पाल साहू, विजय बंजारे, कलेश्वर कश्यप, राजकुमार देवांगन और थाना खम्हारडीह से प्र.आर. देवेन्द्र ध्रुव की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी थाना खम्हारडीह के मामले में
मोहन लाल मंदानी पिता स्व बलूप कुमार मंदानी उम्र 63 साल निवासी मकान नंबर एम-34 राजीव नगर थाना खम्हारडीह रायपुर
गिरफ्तार आरोपी थाना गोलबाजार के मामले में
अशोक कुमार मंदानी पिता स्व बलूप कुमार मंदानी उम्र 58 साल निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



