नगरी में मामूली विवाद ने ली जान, दिनदहाड़े युवक की हत्या, धमतरी पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार, मौत के सन्नाटे में डूबा गांव

A minor dispute claimed a life in Nagari, a young man was murdered in broad daylight, Dhamtari police arrested the accused within hours, and the village was plunged into deathly silence.

नगरी में मामूली विवाद ने ली जान, दिनदहाड़े युवक की हत्या, धमतरी पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार, मौत के सन्नाटे में डूबा गांव

धमतरी/नगरी : धमतरी जिला में आदिवासी विकासखंड नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम छिपली में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई. जब मामूली विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वारदात की खबर मिलते ही नगरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सुयश उर्फ सन्नी लहरे उम्र 33 साल और आरोपी कुलेश्वर विश्वकर्मा उम्र 25 साल के बीच शराब के नशे में कहासुनी हुई. गुस्से में आकर आरोपी ने बिजली के वायर कटर से सुयश के सीने और गले पर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. अस्पताल में इलाज के दौरान सुयश ने दम तोड़ दिया.
घटना शहीद चौक दादू अंडा ठेला के पास बरामदे में हुई. खबर मिलते ही थाना नगरी पुलिस मौके पर पहुँची. आरोपी वारदात के बाद भागने की फिराक में था.
इस खुनी वारदात की खबर मृतक के परिजन खिलेंद्रकांत लहरे ने थाना नगरी में दी. खबर मिलते ही थाना प्रभारी नगरी के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा. घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरु की. 
पुलिस ने आरोपी कुलेश्वर विश्वकर्मा उम्र 25 साल के खिलाफ धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत जुर्म दर्ज किया. 
कत्ल के बाद आरोपी कुलेश्वर घटना स्थल से भागकर छिपने की कोशिश कर रहा था. लेकिन थाना नगरी और थाना सिहावा की संयुक्त टीम ने तीव्र घेराबंदी करते हुए कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से वारदात में इस्तेमाल हथियार (कटर) भी बरामद कर लिया है. आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है.
गांव में इस वारदात के बाद से आक्रोश और भय का माहौल है. लोगों में चर्चा है कि आरोपी और मृतक के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था. हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t