नहावन कार्यक्रम से लौट रही पिकअप ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 1 ग्रामीण महिला की मौत, 8 घायल, अलग-अलग 5 सड़क हादसों में 6 लोगों की गई जान

A pickup returning from the Nahavan program hit a tractor, 1 rural woman died, 8 were injured, 6 people lost their lives in 5 different road accidents

नहावन कार्यक्रम से लौट रही पिकअप ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 1 ग्रामीण महिला की मौत, 8 घायल, अलग-अलग 5 सड़क हादसों में 6 लोगों की गई जान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां आए दिन अलग-अलग जिलों से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. ऐसा ही मामला कांकेर, पेंड्रा, बलौदाबाजार, केशकाल और सूरजपुर से सामने आया है. जहां अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं.
पहला हादसा कांकेर जिले में एक सड़क हादसा हुआ है. कांकेर जिले के अमोडा मार्ग में देर रात पिकअप वाहन खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई. पिकअप में 25 ग्रामीण सवार थे. मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई है. साथ ही 8 लोग घायल हुए हैं. कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात ग्रामीण अमोडा में नहावन कार्यक्रम से गौरगांव वापस लौट रहे थे. पिकअप वाहन में करीब 25 लोग सवार थे. इसी बीच करना गांव के पास कांकेर-अमोड़ा मार्ग पर एक खड़ी ट्रैक्टर से पिकअप टकरा गई. जिससे मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई. वहीं 8 ग्रामीण घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.
दूसरा हादसा पेंड्रा जिले से सामने आया है. जहां पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. जबकि 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर शव को पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है.
तीसरा हादसा
वहीं ​बलौदाबाजार में कार और एंबुलेंस की जबरदस्त टक्कर हो गई. इस हादसे में एंबुलेंस सवार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा कुकुर्दी बायपास के पास देर रात की बताया जा रहा है. हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई.
चौंथा हादसा
केशकाल में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई. हादसे में नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घटना जामगांव तालाब के पास हुआ है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
पांचवा हादसा
सूरजपुर में भी सड़क हादसा हो गया. यहां दो बाइक आपस में टकरा गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही एक की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मानुपर इलाके का है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI