इंसानियत को किया शर्मसार, जादू-टोने के शक में आधी रात घर में घुसकर महिला के साथ किया ऐसा काम, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

A shameful act against humanity: A man suspected of witchcraft and entered a woman's home at midnight and committed such an act against her. Police arrested five accused.

इंसानियत को किया शर्मसार, जादू-टोने के शक में आधी रात घर में घुसकर महिला के साथ किया ऐसा काम, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

नारायणपुर : नारायणपुर जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इरपानार में अंधविश्वास और जादू-टोना के शक ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार किया है. अंधविश्वास और टोनही के शक में 48 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. महिला की नृशंस हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह सोनपुर थाना क्षेत्र के इरपानार गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 30 दिसंबर को शाम करीब 7 बजे मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे अपने साथियों के साथ मृतका के घर में घुस गया. घर में घुसकर जादू-टोना और अंधविश्वास के चक्कर में महिला पर हमला किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरु की.
जांच के दौरान पंडी राम वड्डे, सुक्कु वड्डे उर्फ मंगतु, संतु ध्रुवा उर्फ बोडसे, नरसिंह वड्डे और राजेश वड्डे उर्फ बांडा के नाम सामने आए. पुलिस ने पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली. इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर BNS की धारा 103 एवं आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया.
यह घटना हमारे समाज में फैले अंधविश्वास और कुरीतियों की खतरनाक वास्तविकता को उजागर करती है. जहां बिना किसी वैज्ञानिक वजह के किसी की जान ले लेना भी आसान हो जाता है. ऐसे मामलों से निपटने के लिए कानून के साथ सामाजिक जागरुकता भी बहुत जरुरी है ताकि भविष्य में ऐसी मानवता विरोधी घटनाओं को रोका जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t