आंगनबाड़ी में दलित बच्चों से भेदभाव, कार्यकर्ता पर लगे कई गंभीर आरोप, महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिए जांच के निर्देश, कार्रवाई की मांग

Discrimination against Dalit children in Anganwadis, several serious allegations leveled against the worker, Women and Child Development Department ordered an investigation, and demanded action.

आंगनबाड़ी में दलित बच्चों से भेदभाव, कार्यकर्ता पर लगे कई गंभीर आरोप, महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिए जांच के निर्देश, कार्रवाई की मांग

सरगुजा : सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र अंतर्गत डांडगांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से दलित बच्चों के साथ भेदभाव का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि हरिजन पारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हरिजन समाज के बच्चों को अन्य बच्चों से अलग बैठाती है.
इतना ही नहीं, आंगनबाड़ी में भोजन करने के बाद बच्चों से अपने जूठे बर्तन खुद धुलवाए जाते हैं. बच्चों को मिलने वाले पूरक पोषण आहार में भी गड़बड़ी किए जाने की शिकायत सामने आई है.
मामले में यह भी आरोप है कि गर्भवती महिलाओं के हक का गर्म भोजन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा खुद खा लिया जाता है. जिससे महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है.
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति राधा रवि निरीक्षण के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं. निरीक्षण के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए गए.
हालांकि जब जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी जांच के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे. तो केंद्र बंद मिला. जिससे शक और गहराता जा रहा है. फिलहाल विभागीय स्तर पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है.
इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो इस तरह की घटनाएं दोबारा होती रहेंगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t