12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुबह से लापता स्टूडेंट की पेड़ पर लटकी मिली लाश, मातम में बदली गोधना छेरछेरा पर्व की खुशियां
A 12th-grade student committed suicide by hanging himself, his body was found hanging from a tree. The joy of the Godhna Cherchera festival turned into mourning, and a wave of grief gripped the village.
जांजगीर चांपा : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोधना में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मिलन चौक निवासी 18 वर्षीय छात्र जागेश्वर साहू ने गांव के बाहर स्थित गिद्धा खार में एक बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जिंदगी कर ली.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को प्रदेश भर में छेरछेरा का पर्व बड़े उत्साह से मनाया जा रहा था. लेकिन शाम होते-होते गोधना गांव में इस दुखद खबर ने सबको हैरान कर दिया। मृतक जागेश्वर साहू, पिता लेखराम साहू, गांव के ही अनुदान प्राप्त सरस्वती शिशु मंदिर गोधना में कक्षा 12वीं का छात्र था.
परिजनों और चश्मदीदों के मुताबिक घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की है. जागेश्वर ने गिद्धा खार के पास एक बबूल के पेड़ को फांसी लगा लिया। मृतक के पिता लेखराम साहू ने बताया कि उन्हें इस अनहोनी की जानकारी जागेश्वर के दोस्तों के जरिए मिली। काफी खोजबीन करने के बाद उसका शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया.
मृतक का हुलिया घटना के समय जागेश्वर ने महरुन रंग की शर्ट, बनियान और फुल पैंट पहनी हुई थी. वह जूते पहने हुआ था और उसके गले में चांदी की माला और हाथ में चूड़ा (कड़ा) था.
मौके से बरामदगी: मृतक के पास से उसका एंड्राइड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्यवाही घटना की खबर मिलते ही ग्राम सरपंच और परिजनों द्वारा नवागढ़ थाना को खबर किया गया.
इस खबर के फैलते ही गांव के बड़ी तादाद में लोग घटनास्थल और मृतक के घर पर इकठ्ठा हो गए. होनहार छात्र की इस तरह अचानक मौत से परिवार का बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



