दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी को पकड़ लिया बात करते, पहले गला दबाया फिर लिपस्टिक से प्रेमी का नाम लिखकर फंदे पर झूला
A shocking incident: a man caught his wife talking, strangled her, then wrote her lover's name in lipstick and hanged himself.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में सरकंडा थाना क्षेत्र के भूकंप अटल आवास में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. एक घर में पति-पत्नी की लाश मिली है. सोमवार को कमरे में पत्नी बिस्तर पर मृत पड़ी थी. जबकि पति पंखे से फांसी पर लटका मिला. वहीं, कमरे की दीवार पर लिपस्टिक से राजेश विश्वास नाम और उससे पत्नी की बात करने और मिलने जैसी बातें लिखी है. यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सफाईकर्मी दंपत्ति राज तांबे और उनकी पत्नी नेहा उर्फ़ शिवानी तांबे का शव उनके ही घर से संदिग्ध हालत में मिला. पत्नी बिस्तर पर मृत पड़ी थी. जबकि पति कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर झूलता मिला.
खबर पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली. तो दीवार पर लिपस्टिक से लिखा एक सुसाइड नोट मिला. जिसे पति राज ने मरने से पहले लिखा बताया जा रहा है. इस नोट में उसने पत्नी पर चरित्र संबंधी संदेह जताते हुए राजेश विश्वास का नाम और मोबाइल नम्बर भी लिखा है. दीवार पर लिखा है कि राजेश विश्वास के कारण हम मर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि शिवानी मां के मोबाइल में बात करते पकड़ी गई. पति के नहीं रहने पर वह बात करती थी. इससे पहले ऊर्जा पार्क में भी पकड़ी गई थी. अटल आवास में राज तांबे और नेहा उर्फ शिवानी तांबे रहते थे. दोनों लायंस कंपनी में सफाईकर्मी का काम करते थे.
शुरुआती जांच में पत्नी के गले पर खरोंच और चोटों के निशान मिले हैं. जिससे आशंका जताई जा रही है कि राज ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
स्थानीय लोगों के मुताबिक राज और शिवानी का लव मैरिज 10 साल पहले हुई थी. और दोनों के तीन बच्चे भी हैं. परिवार में कुछ समय से विवाद चलने की जानकारी पड़ोसियों ने दी है.
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की सभी एंगल से जांच शुरु कर दी है. दंपत्ति की मौत से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



