भुइयां एप में छेड़छाड़, किसानों की जमीन के नाम पर लिया लोन, नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों के नाम सामने आने की संभावना
Bhuiyan app tampered with, loans taken in the name of farmers' land, 6 accused including a minor arrested, names of eligible people likely to be revealed
दुर्ग : सरकार की भुइयां एप में छेड़छाड़ कर 765 एकड़ भूमि पर फर्जी तरीके से लोन लेने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने नंदनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुरमुदा, अछोटी चेटुआ कुम्हारी थाना क्षेत्र के पाहन्दा और अमलेश्वर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव की सरकारी व निजी भूमि में भुइयां एप में छेड़छाड़ किया था. दुर्ग पुलिस ने एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाहन्दा के पटवारी का यूजर आईडी, पासवर्ड का इस्तेमाल कर भुइयां एप में फर्जी बटांकन और फर्जी खसरा नम्बर बनाकर पोर्टल में छेड़खानी करने के बाद जमीनों के नाम पर लोन लेने वाले गिरोह को पुलिस ने तीन महीने बाद गिरफ्तार किया है. इसकी शिकायत कुम्हारी और अमलेश्वर थाने में दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद पुलिस ने टास्क टीम बनाकर सभी शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
दरअसल अहिवारा के तहसीलदार राधेश्याम वर्मा ने 13 अगस्त 2025 को लिखित में शिकायत दर्ज कराई कि पटवारी हल्का नंबर 16 के ग्राम अछोटी एवं मुरमुंदा में भुइयां सॉफ्टवेयर में आरोपियों द्वारा छेड़छाड़ कर हैक किया गया और भारतीय स्टेट बैंक शाखा नंदिनी नगर से 36 लाख रुपए का लोन भी निकाला गया. इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की पतासाजी की और कूट रचित दस्तावेज तैयार कर भुइयां पोर्टल से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी दिनुराम यादव, एस कुमार बंजारे, एनके साहू, अमित कुमार मौर्य और गणेश प्रसाद तंबोली को पूर्व में गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ की तो पता चला कि मुरमुंदा पटवारी का सहायक कार्य करने वाले नाबालिग को आरोपी संजय वर्मा द्वारा प्रलोभन देकर मुरमुंदा पटवारी का यूजर आईडी, पासवर्ड मांगकर शासकीय जमीनों से छेड़छाड़ कर छलपूर्वक फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक से लोन लिया गया.
पुलिस ने बाराद्वार जिला सक्ति निवासी अशोक उरांव की निशानदेही पर रायपुर निवासी कोमल साहू और कोमल के जरिए कौशल फेकर, ओम प्रकाश निषाद, देवानंद साहू, शिवचरण कौशल को भुइयां साफ्टवेयर में काम करने वाले कम्प्यूटर आपरेटर की तलाश की. ये लोग उनसे पाटवारी का आईडी एवं पासवार्ड, ओटीपी देकर ऑनलाईन पोर्टल में छेड़खानी कराते थे. आरोपी शिवचरण कौशल के खिलाफ इसी तरह के अन्य मामले चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा में जुर्म दर्ज है. आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है. आने वाले समय में और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है.
आरोपी
अशोक उराव उम्र 44 साल जांजगीर-चांपा
कौशल फेकर उम्र 50 साल रायपुर
शिवचरण कौशल उम्र 55 साल रायगढ़
ओम प्रकाश निषाद उम्र 40 साल रायपुर
कोमल साहू उम्र 44 साल रायपुर
देवानंद साहू उम्र 32 साल रायपुर
नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



