बिरयानी लेने गए युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती, बदमाशों की गुंडई, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
A young man who went to buy biryani was attacked with a knife, hospitalized in critical condition, and the police are searching for the accused.
अंबिकापुर : शहर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार की रात खरसिया चौक स्थित जमजम बिरयानी सेंटर के बाहर 6 से ज्यादा बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दर्रीपारा निवासी आदर्श साहू उम्र 27 साल सोमवार की रात करीब 9:30 बजे बिरयानी लेने के लिए जमजम बिरयानी सेंटर गया था27 इसी दौरान 6 से ज्यादा युवक दुकान के बाहर पहुंचे और उन्होंने आदर्श को पकड़कर मारपीट शुरु कर दी.
इसी बीच एक युवक ने चाकू से आदर्श के सिर पर कई बार ताबड़तोड़ हमला किया. खून से लथपथ युवक सड़क पर गिर गया. जिसके बाद भी आरोपियों ने उसकी पिटाई जारी रखी.
चाकूबाजी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. वहां मौजूद अन्य युवकों ने घायल को फौरन बाइक से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर यह हमला हुआ है.
मंगलवार दोपहर घायल के परिजनों ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है.
अंबिकापुर में चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए शहरवासियों में दहशत का माहौल है. लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



